- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा नेता का दो दिन से लापता पुत्र कक्षा नौ के छात्र का शव रहस्यमयी परिस्थितयों में केन नदी से बरामद हुआ है। वह दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के बाद से लापता था। कोतवाली में मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव मिलने के बाद भाजपा नेता पिता ने आरोप लगाया कि पुत्र के शरीर में चोट के निशान मिलने व घटना की स्थिति देखकर अपरहण के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बंगालीपुरा निवासी भाजपा नेता संजय त्रिपाठी का 14 वर्षीय पुत्र अमन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। वह दो दिन पहले बुधवार दोपहर से लापता था। स्वजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। गुुरुवार सुबह उसका मोबाइल दरदा गांव के युवक ने पुलिस को स्विच आफ मोबाइल मजार के पास मिलने की जानकारी दी थी। पुलिस के खोजबीन करने पर मोबाइल मिलने के स्थान से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर सिक्सलेन किनारे बाइक मिली। हालांकि बाइक क्षतिग्रस्त होने जैसी स्थिति नहीं थी। भाजपा नेता पिता ने पुत्र की गुमशुदगी की कोतवाली में रिपोट्र दर्ज कराई।

एसपी अभिनंदन के निर्देश पर एसओजी व सर्विलांस टीम समेत कोतवाली पुलिस ने लापता छात्र की खोजबीन तेज की तो जानकारी हुई कि जिस दिन वह लापता हुआ था। उसके दोस्त की बर्थडे पाट्री थी। जिसमें वह भी सात अन्य साथियों के साथ शामिल हुआ था। बर्थ पार्टी कनवरा गांव करियानाला के पास केन नदी में मनाई गई थी। जहां कुछ लोगों ने शराब व बियर का भी सेवन किया था। पुलिस टीमों ने साथियों से जब इस बारे में अलग-अलग पूछताछ शुरू की तो उसका नदी में नहाते समय डूबना बताया गया।

दोस्तों ने यह भी बताया कि उन्होंने डर के मारे उसकी शर्ट दीप ढाबे के पास नाले में फेंकी है। इससे पुलिस ने शर्ट को वहां से बरामद किया। मामले में कई पेच फंसते देखकर मंगलवार रात एसपी व पुलिस की सभी टीमें करिया नाला के पास केन नदी में गई। पूरी रात टीमें घटना की जांच करने में जुटी रहीं। बाद में पुलिस को बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसका शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर आगे ग्राम ब्रम्हाडेरा में पानी में उतराते मिला। सूचना मिलने पर एसपी , सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी मंयक चंदेल ने घटनास्थल देखा। एसपी के निर्देश पर फारेंसिक टीम ने जांच कर नदी किनारे मिट्टी व बालू के नमूने कब्जे में लिए हैं।

भाजपा नेता पिता ने बताया कि उसके कपड़े व बाइक-मोबाइल अलग-अलग जगह मिले हैं। अपहरण के बाद पीटकर गला घोटकर हत्या की गई है। पीटने की वजह से उसके सीने, पेट व पैर में चोट के निशान भी मिले हैं। एसपी ने बताया कि दोस्त की बर्थ डे पार्टी में जाने पर घटना होना सामने आई है। उसके दोस्तों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला नहाते समय नदी में डूबने का लग रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
