- विनोद मिश्रा
बांदा। विधान सभा चुनाव की नजदीकता को देखते हुये डीएम अनुराग पटेल शासन के निर्देश पर चुनावी रंग के “फाग” में आ गये है। मातहतों को चुनावी “मजीरा” बजाने को निर्देश जारी कर दिया है।

डीएम जो पदेन जिला निर्वाचन अधिकारी होते है इसी चुनावी होली की तैयारियों को विधिवत कराने के लिये जिम्मेदारियां बताई। मतदाता नामावलियों के निरन्तर पुनरीक्षण के लिये सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ मंत्रणा की।

निर्वाचन आयोग तथा निर्वाचन विभाग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता सूची में शत-प्रतिशत सत्यापन के उपरान्त टैगिंग कराने तथा 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं का सत्यापन कराने हेतु निर्देशित किया। मतदेय स्थलवार दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का रजिस्टर बनेगा।

इसी प्रकार 18-19 वर्ष के सभी छूटे मतदाताओं के नाम शत-प्रतिशत सम्मिलित कराने हेतु निर्देश दिये। सभी बूथ लेविल अधिकारियों को गरूण ऐप तथा वोटर हैल्प लाईन ऐप डाउनलोड कराने अनिवार्य बताया। छूटे महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया।

जिला विद्यालय निरीक्षक को मतदाता जागरूकता के लिये कार्यक्रम व प्रचार प्रसार का मजीरा बजाने की जिम्मेदारी दी।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि भी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
