City News Uttar Pradesh
हरियाणा मजदूर लेकर जा रही डीसीएम खंती में पलटी, 28 मजदूर जख्मी
उत्तर प्रदेश

हरियाणा मजदूर लेकर जा रही डीसीएम खंती में पलटी, 28 मजदूर जख्मी …

– विनोद मिश्रा

बांदा। चालक को झपकी लगने से मजदूरों को लेकर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में 28 मजदूर दबकर घायल हो गए। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है।


सोमवार को देर शाम अतर्रा कस्बे के हस्तम गांव से 14 व उसरा पुरवा से इतने ही मजदूरों को भट्ठे में ईंट पाथने की मजदूरी करने के लिए हरियाणा के हिसार लेकर डीसीएम जा रही थी। वाहन जैसे ही पैलानी विद्युत सब स्टेशन के पास पहुंचा, चालक को झपकी लग गई। इससे अनियंत्रित होकर रोड किनारे खंती में वाहन पलट गया। उसमें बैठे 28 पुरुष व महिला मजदूर दब गए।

हरियाणा मजदूर लेकर जा रही डीसीएम खंती में पलटी, 28 मजदूर जख्मी

ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी पैलानी उमेश कुमार सिंह ने वाहन में दबे घायलों को बाहर निकलवाया। मामूली घायलों ने अपना उपचार अलग-अलग अस्पतालों में कराया। जबकि घायल बुदिया पत्नी रामकरण ग्राम उसरा पुरवा, सुनील हस्तम, राकेश व छोटू निवासी गण उसरा पुरवा का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार कराने के बाद ट्रामा सेंटर भेजा गया है। आरोपित चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वाहन को कब्जे में लिया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष समेत 14 कांग्रेसी नजरबंद

City News Uttar Pradesh

बेहद दिलचस्प किस्सा: जिस मकान को पिता ने बेचा, राजू श्रीवास्तव ने 10 साल बाद वापस खरीदा

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की दरियादिली : दुर्घटना में घायल दंपति को अस्पताल भेजकर, कराया इलाज

City News Uttar Pradesh

मालती बासू फूंक रही ‘विकास’ का बिगुल: जनता को समर्पित की सीसी सड़कें

Banda : निविदा के तहत लगी विभागीय गाड़ियों का आज से जाम होगा चक्का…

City News Uttar Pradesh

प्रधान मंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ उद्घाटन: जनता को मिली सौगात

ब्रेकिंग न्यूज़