27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अपर एसपी ने संभाला कार्यभार
उत्तर प्रदेश

अपर एसपी ने संभाला कार्यभार, मातहतों को दिए निर्देश …

 

– गैलेन्ट्री अवार्ड एवं सिल्वर मेडल से हुए हैं सम्मानित अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने गुरुवार को चार्ज ग्रहण कर लिया। उन्होंने मातहतों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता के साथ निस्तारण किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त किया जाएगा।


एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने चार्ज लेने के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारीगण का परिचय प्राप्त किया। अपना परिचय देते हुए एएसपी ने बताया कि वह मूलतः जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं और 1996 बैच के पीसीएस अधिकारी है। बतौर क्षेत्राधिकारी पहली पोस्टिंग वाराणसी हुई। फिर लखनऊ, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कौशाम्बी तथा प्रयागराज में रही।

अपर एसपी ने संभाला कार्यभार, मातहतों को दिए निर्देश

वर्ष 2014 में पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर यूपी-112, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय एसपीसीटी बिजनौर, एसपी पश्चिमी हरदोई तथा वर्तमान में दो वाहिनी पीएसी सीतापुर से बांदा आए हैं। सेवा काल के दौरान उनके सराहनीय कार्यों का निर्वहन एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने पर वर्ष 2018 में गैलेन्ट्री अवार्ड व सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। एएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, महिलाओं के संबंध में प्राप्त होने वाले मामलों पर त्वरित कार्यवाही कराना तथा शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार करना उनकी प्राथमिकता है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का कड़ा प्रहार : सरकार बदलते ही बदल जाएगी बुलडोजर की दिशा

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के सभी प्रवक्ता हटाए, ट्वीट कर बताया- जो लोग भी अपनी बात रखते हैं, उनकी निजी राय होगी

खाद के लिए किसानों का ‘फूटा आक्रोश’, मंडी समिति के बाहर लगाया जाम, ब्लैक और धांधली के आरोप

लोकतंत्र मे राष्ट्र, प्रान्त का मुखिया प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री, सासंद, विधायक, प्रधान आदि कौन ? औऱ कैसा हो ?

Banda- भाजपा केआत्म निर्भर अभियान कार्यक्रमों की तिथियां घोषित।

City News Uttar Pradesh

सांसद को नीची, पति को ऊंची कुर्सी: अफसरों की ‘चमचागिरी’ ने तोडा प्रोटोकॉल, लोकतंत्र शर्मसार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़