28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के सभी प्रवक्ता हटाए, ट्वीट कर बताया- जो लोग भी अपनी बात रखते हैं, उनकी निजी राय होगी
उत्तर प्रदेशराजनीति

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के सभी प्रवक्ता हटाए, ट्वीट कर बताया- जो लोग भी अपनी बात रखते हैं, उनकी निजी राय होगी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी प्रवक्ताओं को हटा दिया है। पार्टी प्रवक्ता के तौर पर बयान जारी करने वाले धर्मवीर चौधरी के हालिया वक्तव्य से नाराज होकर मायावती ने यह कदम उठाया है। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के सभी प्रवक्ता हटाए, ट्वीट कर बताया- जो लोग भी अपनी बात रखते हैं, उनकी निजी राय होगी
BSP supremo Mayawati removed all spokespersons of the party, tweeting that those who speak their mind will have their personal opinion

अपने ट्वीट में मायावती ने स्पष्ट किया कि बीएसपी द्वारा पार्टी के मीडिया सेल का पुनर्गठन प्रस्तावित है। इस परिस्थिति में नए मीडिया सेल का गठन होने तक अब कोई पार्टी प्रवक्ता नहीं है। अत: धर्मवीर चौधरी सहित पार्टी के जो भी लोग मीडिया में अगर अपनी बात रखते हैं तो वह उनकी निजी राय होगी, पार्टी का अधिकृत वक्तव्य नहीं।


– धर्मवीर चौधरी ने उमेश पाल हत्याकांड की सीबीआइ जांच की उठाई थी मांग

बता दें कि एक दिन पूर्व बसपा प्रवक्ता के तौर पर धर्मवीर चौधरी ने ट्वीट कर उमेश पाल हत्याकांड की सीबीआइ जांच की मांग उठाई थी और सरकार पर सीबीआइ जांच से भागने का आरोप लगाया था। अपने ट्वीट में चौधरी ने कहा था कि उमेश पाल हत्याकांड में बीएसपी नेता शाइस्ता परवीन सीबीआइ जांच की मांग कर रहीं हैं तो सरकार को न्याय हित में सीबीआइ जांच करानी चाहिए। जिससे सरकार भाग रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम अनुराग ने शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण …

City News Uttar Pradesh

कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने किया वृक्षारोपण

City News Uttar Pradesh

भक्ति-भजन व जयकारों से गुंजा बांदा: जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा

City News Uttar Pradesh

प्रकाश की पहल : महिलायें रहेंगी बेधड़क, अपराधियों पर ! “आफत” की नजर ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम की ‘फटकार’ से अफसरों में हड़कंप: मांगा स्पष्टीकरण, बकायेदारों पर ‘कसेगी’ नकेल

City News Uttar Pradesh

एनपीए का ‘पहाड़’ : 20 हज़ार ‘किसान-व्यापारी’ पर 402 करोड़ बकाया, बैंकों ने भेजे ‘नोटिस’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़