32 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : परिषदीय स्कूलों की शिक्षक भर्ती का रास्‍ता हुआ साफ, सीएम योगी जल्‍द करेंगे ऐलान
उत्तर प्रदेश

यूपी : परिषदीय स्कूलों की शिक्षक भर्ती का रास्‍ता हुआ साफ, सीएम योगी जल्‍द करेंगे ऐलान …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने की उम्मीद संजोए लाखों युवाओं को यह खुश करने वाली खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही नई शिक्षक भर्ती का ऐलान करेंगे। सीएम के निर्देश पर विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्योरा जुटाने व नए पद सृजन की जरूरतों की तलाश के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। चेयरमैन राजस्व परिषद मुकुल ङ्क्षसघल की अध्यक्षता में सचिव बेसिक शिक्षा अनामिका ङ्क्षसह व सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सि‍ंह बघेल को सदस्य बनाया गया है। समिति की ओर से रिपोर्ट सौंपने के बाद भर्ती का ऐलान होगा।


शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों में एक सितंबर से शुरू हुए पठन-पाठन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूलों में तैनात नए शिक्षकों की प्रतिभा का सही इस्तेमाल करें। शिक्षक व छात्रों के अनुपात को आदर्श रूप में बनाए रखें।

यूपी : परिषदीय स्कूलों की शिक्षक भर्ती का रास्‍ता हुआ साफ, सीएम योगी जल्‍द करेंगे ऐलान

योगी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों को सुदृढ़ करने के लिए सरकार सतत कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में जरूरत के अनुसार शिक्षकों की रिक्त पदों पर नियुक्ति हो और नए पदों का सृजन भी किया जाना चाहिए। नियुक्तियों से पहले स्कूलवार रिक्तियों का परीक्षण करना जरूरी है, इसके लिए राजस्व परिषद के चेयरमैन की अध्यक्षता में विशेष समिति गठित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि समिति जल्द रिक्त पदों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। समिति की अनुशंसा पर नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी। बेसिक शिक्षा के अधिकारियों को स्कूलों के कायाकल्प अभियान के तहत अवशेष कार्यों को पूरा करने के निर्देश भी दिए।


परिषदीय प्राथमिक स्कूलों की 68,500 भर्ती के पुनर्मूल्यांकन में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने वाली है। इसके बाद भर्ती पूरी होने का ऐलान हो सकता है। वहीं, 69,000 पदों की भर्ती तीन चरणों की काउंसिलि‍ंग के बाद लगभग पूरी हो गई है। चयनितों को स्कूल आवंटित होने का इंतजार है। दोनों भर्तियों में करीब 1.15 लाख से अधिक को नियुक्ति मिली है।


51,112 पद पहले से खाली, 23 हजार पदों पर चयन नहीं : बेसिक शिक्षा विभाग ने 69,000 शिक्षक भर्ती की शीर्ष कोर्ट में सुनवाई के दौरान हलफनामा दिया था कि विभाग में 51,112 शिक्षकों के पद खाली हैं। शिक्षामित्रों के पक्ष में फैसला आने पर भर्ती पूरी होने के बाद भी नियुक्ति दी जाएगी। हालांकि फैसला शिक्षामित्रों के हक में नहीं आया। 68,500 भर्ती में करीब 23 हजार पद खाली हैं। दोनों भर्ती के रिक्त पद जोड़कर योगी सरकार की सबसे अधिक पदों की भर्ती घोषित हो सकती है।


– भर्ती में बाधा बनेगी यूपीटीईटी
भर्ती में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2020 बाधा बनेगी। परीक्षा संस्था ने दिसंबर में यह इम्तिहान कराने का प्रस्ताव दिया था। बेसिक शिक्षा मंत्री डा.सतीश द्विवेदी यह परीक्षा पहले कराने का निर्देश दे चुके हैं। अभी नए प्रस्ताव का इंतजार है। ज्ञात हो कि पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण ही शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकते हैं। हालांकि प्रदेश में पहले ही बड़ी संख्या में पात्र प्रतियोगी उपलब्ध हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधानसभा चुनाव : प्रत्याशी बनाने में बसपा का प्यार, बाकी “बेदर्दी बालमा” !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में 35 करोड़ की लागत से डेयरी उद्योग की होगी स्थापना: कार्ययोजना हुई तैयार

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग की ‘धांधली’ से फटी नहर: मरम्मत के नाम पर ‘करोड़ों’ खेल, किसान बर्बाद !

City News Uttar Pradesh

बांदा में भीषण सड़क हादसा: बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 15 लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh

व्यापारियों नें मनाई भामाशाह की जयंती : व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा के साथ उद्यमी सम्मानित

भाजपा की यात्रा बांदा में “कमाल” के लिये लेगी आशिर्वाद …

ब्रेकिंग न्यूज़