City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव : बांदा जिला में टिकट को लेकर सपा की राजनीति गरमाई !
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव : बांदा जिला में टिकट को लेकर सपा की राजनीति गरमाई ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सपा की राजनीति में पाला बदल और टिकट की चाहत को लेकर राजनीति में गर्माहट इन दिनो काफी तेजी से सुगबुगाहट की ओर है। पार्टी में घनघोर माथा-पच्ची और वर्चस्व बचाने और बनाने का राजनीतिक खेल- खेला जा रहा है।

विधानसभा चुनाव : बांदा जिला में टिकट को लेकर सपा की राजनीति गरमाई !
बात शुरू करते हैं बांदा विधानसभा की सदर सीट से। इस सीट से चुनाव लड़ने के लिये पूर्व विधायक और मंत्री रहे स्वर्गीय विवेक सिंह की पत्नी मंजुला सिंह के शीघ्र सपा में शामिल होने की चर्चा गर्म हैं, वहीं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा अपनी पत्नी सुकन्या को सपा से गठबंधन के तहत बांदा विधान सभा से टिकट चाहते हैं ।

मंजुला सिंह जहां अपने पति विवेक की मृत्यु की सहानुभूति हासिल करने का ख्वाब भरी आशा लगाये हैं वहीं बाबू सिंह, कुशवाहा,यादव और मुस्लिम मतों के सहारे पत्नी सुकन्या के हाथों विधायक पद की मेंहदी रच जाने की उम्मीद संजोये हैं।


इन दोनों की आशाओं पर कुठाराघात करने के लिये भाजपा से सदर विधायक प्रकाश दिवेदी की सभी जाती एवं धर्म में पार्टी के अलावा अपनी असीम जन लोकप्रियता विरोधियों के ख्वाबों को मुंगेरी लाल की श्रेणी में रख देती हैं।यहाँ इस सीट पर तो जनता में यही नारा सुनाई पड़ता है की “जय प्रकाश-तय प्रकाश “।

विधानसभा चुनाव : बांदा जिला में टिकट को लेकर सपा की राजनीति गरमाई !
खैर अब दूसरी गहमा-गहमी बबेरू विधान सभा सीट पर पूर्व विधायक बिसंभर यादव, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल और अनिल यादव के बीच टिकट की है। सपा सूत्रों के अनुसार इसमें अनिल यादव अपने पार्टी प्रतिद्वंदियों के लिये “विकट” साबित माने जा रहें हैं। वैसे विशम्भर भी अपने प्रतिद्वंदियों को “डसने” के लिये कम “विषधर” नहीं हैं।

विधानसभा चुनाव : बांदा जिला में टिकट को लेकर सपा की राजनीति गरमाई !
नरैनी विधानसभा सीट पर रालोद समझौते में लेकर अपने बुंदेलखंड प्रभारी वीरेंद्र साक्षी पर दांव आजमाना चाहती हैं।

विधानसभा चुनाव : बांदा जिला में टिकट को लेकर सपा की राजनीति गरमाई !
तिंदवारी विधान सभा सीट पर सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर निषाद अपनी पत्नी को टिकट दिलाने की जुगाड़ में हैं, परंतु बताते हैं की सपा इस सीट पर अपनी ताकत अभी तौल रही हैं, क्योकि राजनीतिक समीक्षकों का यह मानना है की यदि बसपा नें यहां से समाजसेवी जयराम सिंह को टिकट दे दिया तो वह सपा ही नहीं अन्य दलों के लिये भी इस सीट “विकट” बन जायेगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले पीएम मोदी को मेरी उम्र लगे: उन्हें बताया आधुनिक भारत का विश्वकर्मा

City News Uttar Pradesh

कलयुग केवल नाम “अधारा” में लापरवाही : फंस गया बेसिक शिक्षा विभाग

पंचायत अध्यक्ष सुनील के मंसूबे ढेर : आयुक्त नें निरस्त कर दी बजट बैठक की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस के स्टार प्रचार नसीमुद्दीन की फिसल गई जुबान, बसपा प्रमुख मायावती के लिए ये क्या बोल गए

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश मीडिया से बोले : पीएम मोदी नें नौ साल में देश का विश्व में बढ़ाया सम्मान

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत बोले ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित हो चित्रकूट मंडल: सीएम से किया ‘मांग’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़