28.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव : बांदा में भाजपा के योद्धाओ की फील्ड कसरत शुरू !
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव : बांदा में भाजपा के योद्धाओ की फील्ड कसरत शुरू ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधान सभा चुनाव मिशन 2022 के समर को देखते हुये भाजपा नें जिले की चारों विधानसभाओं पर परचम फहराने के लिये अपनी रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने का खाका बनाया है। योद्धाओ की फौज फील्ड कसरत के लिये तैयार कर दी है।


विधान सभा चुनाव में प्रचार और प्रबंधन से लेकर हर मोर्चे पर विपक्षी दलों का मुकाबला करने के लिये योद्धाओ की यह फौज तत्पर औऱ क्रियाशील हो गई है। जिला कार्य समिति से विलग अग्रिम मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों की मंडल स्तर तक टीम तैनात हुई है।


युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जन जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मोर्चा को पैना किया गया है। 28 विभागों औऱ 26 प्रकोष्ठोंकी भी जिले में मंडल स्तर तक तीन से पांच सदस्यों की टीम गठित की गई है।


चुनाव से पहले यह नई टीमें ग्रामीण औऱ शहरी क्षेत्रों में हर वर्ग के बीच जाकर संगठन की चुनावी जमीन को मजबूत करेंगी। पंचायत स्तर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों का अभिनंदन आयोजन होंगे। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें बताया की संबंधित मोर्चे औऱ विभाग के पदाधिकारी उनके क्षेत्र से जुड़े लोगों से लगातार संपर्क औऱ समन्वय कर उन्हें संगठन से जोड़ रहे हैं।

साथ ही केंद्र औऱ प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाई जा रही है। कुल मिलाकरअब देखना यह होगा की भाजपा की यह चुनावी चक्रव्यूह रणनीति युद्ध में कितना प्रभावशाली साबित होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा के सख्त निर्देश : पर्व और चुनाव को देखते हुये उड़न दस्ते करेंगे निगरानी

City News Uttar Pradesh

केन नदी खतरे के निशान से पांच मीटर पार : प्रशासन हुआ रेड अलर्ट

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद : मचा हुआ है हाहाकार

City News Uttar Pradesh

बांदा में जाम का तांडव: सड़कें बनीं राजनीति की कब्रगाह, जनता बेहाल, सिस्टम नाकाम

City News Uttar Pradesh

ओवरलोड ट्रक पकड़ना परिवहन अधिकारी को पड़ा भारी: दबंगों ने किया हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विधायक ब्रजेश प्रजापति का क्या बिगड़ा खेल ? जयराम नें डाली “नकेल” ! …

ब्रेकिंग न्यूज़