24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

प्रदर्शन में गोहार : दयनीय स्थिति से जूझ रहे दिहाड़ी मजदूर सरकार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महंगाई और कृषि कानूनों को रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। राष्ट्रपति को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। कहा कि कोरोना महामारी के चलते दयनीय स्थिति से जूझ रहे दिहाड़ी मजदूर भुखमरी की कगार पर हैं। आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं।


बुधवार को युवा जिला संयोजक एजाज खां और अधिवक्ता सभा प्रांतीय महासचिव अवधेश कुमार गुप्ता (खादीवाले) की अगुवाई में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। डिप्टी कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती रोकने, किसानों में थोपे गए कानून रद्द करने, पानी संकट, कोरोना से प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों व वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय, बेरोजगारों को दस हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस आदि की कीमतें कम करने, महिला अपराध और अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार रोकने आदि मांगें शामिल रहीं।


कहा कि मांगों का शीघ्र निदान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन होगा। पुलिस की बदसलूकी से आत्महत्या को मजबूर हुई सुधा रैकवार को न्याय दिलाने की भी मांग की। प्रदर्शन और ज्ञापन में मोहम्मद बशीर, उदितराज सोनकर, जगतपाल, रामविशाल निषाद, मोहन सिंह, नीरज साहू, महेंद्र यादव, आशीष सोनकर, जगप्रसाद निषाद, सुनील कुमार नामदेव, प्रेमनारायण, तुषार सिंह, अतुल शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घोटाले का ‘गड्ढा’ बना आजीविका सरोवर: खुली भ्रष्टाचार की परतें, सीडीओ का फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

हत्या के मामलें में आया नया मोड़ : पति ने ही साले के साथ मिलकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट

पानी पर ‘यूपी एवं एमपी’ में सरहदी जंग : मध्य प्रदेश ने रोकी नहर, सूख रहे हैं खेत

City News Uttar Pradesh

महोबा में ‘बंद पहाड़’ से ‘करोड़ों की लूट’: प्रशासन बना मूकदर्शक, खनन ‘माफिया’ बेलगाम !

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश बोले: शिक्षा तभी सफल जब जुड़ें संस्कार, बच्चों ने लिया नेतृत्व की शपथ

City News Uttar Pradesh

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: लाखों की लकड़ी जलकर राख, पांच घंटे दिखा ‘तांडव’

ब्रेकिंग न्यूज़