City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : प्रशासन के चक्रव्यूह पर भारी पड़ी आस्था, अमावस्या में पहुंच गए एक लाख से अधिक श्रद्धालु …

 

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। पुलिस की सख्ती पर आस्था भारी पड़ी। आषाढ़ मास की हलहारणी अमावस्या में मेला पर सतना जिला प्रशासन के प्रतिबंध और यूपी-एमपी सीमा सील कर 500 पुलिसकर्मी लगाने के बावजूद श्रद्धालु पगडंडी व खेतों से रामघाट व परिक्रमा पथ पर पहुंचे। करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी स्नान कर कामदगिरि परिक्रमा लगाई।


कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर हलहारणी अमावस्या पर मेला आयोजन को मध्यप्रदेश के सतना जिला प्रशासन ने स्थगित कर दिया था। सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया ने गुरुवार रात तीन बजे से यूपी एमपी सीमा को निर्मोही अखाड़ा के पास, हनुमानधारा मार्ग, पीलीकोठी में सील करा दिया था। साथ ही परिक्रमा में कामदगिरि प्रमुख द्वार और बिहारी चौक में बैरीकेडिंग कराकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। वहीं यूपी के चित्रकूट जिला प्रशासन ने मेला को स्थगित तो नहीं किया था लेकिन एक समय में एक स्थान पर 50 से अधिक लोगों के भीड़ पर प्रतिबंध लगाया था। साथ ही सतना कलेक्टर के अनुरोध पर यहां प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश बंद कर दिया था। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे जो लगातार मेला में नजर रखे थे।


– बाहर रहा सख्त पहला, परिक्रमा में खुली आजादी
यूपी व एमपी के करीब 500 पुलिस जवान धर्मनगरी के रामघाट और परिक्रमा जाने वाले प्रमुख मार्गों में तैनात थे। वह बाहर से आने वाले वाहनों का प्रवेश धर्मनगरी में नहीं होने दे रहे थे ऐसे श्रद्धालु पैदल ही भगवान कामतानाथ के दर्शन को चल दे रहे थे। कोई पगडंडी व खेत तो कोई मुख्य सड़क से आठ से 10 किमी पैदल चलकर आराध्य के दर्शन करने पहुंचा। परिक्रमा मार्ग में कोई रोक-टोक नहीं थी।


– बंद रहे मंदिरों के पट
सतना जिला प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू लगाकर कामदगिरि प्रमुख द्वार, प्राचीन मुखारबिंद समेत सभी मंदिर के पट बंद करा दिए थे लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी। बाहर से ही पूजन कर परिक्रमा लगाकर घर लौटे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत करते हैं ‘दिलों पर राज’: राजनीति औऱ समाज सेवा की बनें मिसाल !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : सौतेली बहन ने रिश्तों को किया शर्मसार, 3 युवकों के साथ मिलकर करवाया नाबालिग बहन का गैंगरेप …

टैक्स चोरी में बांदा के प्रतिष्ठित गारमेंट्स की दुकान व गोदाम में छापा, अधिकारियों ने कब्जे में लिए कई अभिलेख व लैपटाप

आसमान से बरसी मौत : सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश व बिजली गिरने से 16 की मौत, 27 झुलसे, करीब 200 मवेशियों की भी मौत …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें ऊर्जा मंत्री को बताया : बिजली आपूर्ति हो गई है सत्यानाश !

City News Uttar Pradesh

Banda : गरीब विद्यार्थियों के लिए होगी निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था,अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर दी जानकारी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़