26.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
राजनीति

राहुल गांधी ने तंज कसा- जुलाई आ गई वैक्‍सीन नहीं आई, भाजपा ने दिया करारा जवाब

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना वायरस रोधी वैक्‍सीन की उपलब्‍धता को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर इसी मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि जुलाई आ गई, लेकिन अभी तक कुछ राज्‍यों में वैक्‍सीन की कमी पूरी नहीं हो पाई है। भाजपा ने राहुल गांधी के इस तंज का करारा जवाब दिया है।

राहुल गांधी पिछले काफी समय से केंद्र की कोरोना वैक्‍सीनेशन की नीति पर सवाल उठा रहे हैं। वह ट्वीट कर सरकार से वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम में तेजी लाने की सलाह देते रहते हैं। शुक्रवार को उन्‍होंने एक ट्वीट में लिखा- जुलाई आ गया है, वैक्‍सीन नहीं आयीं। इससे पहले भी वह ट्वीट कर आरोप लगा चुके हैं कि भारत में वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम बहुत धीमी गति से चल रहा है, जिसमें तेजी लाने की बेहद जरूरत है।

हालांकि, केंद्र की मोदी सरकार भारत के सभी व्‍यस्‍कों को इस साल दिसंबर तक वैक्‍सीन देने की पूरी रणनीति बना चुकी है। इस बारे में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन और अन्‍य भाजपा नेता विस्‍तार से बता चुके हैं।
पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष पर पलटवार करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि पिछले दिनों मैंने जुलाई में राज्‍यों को उपलब्‍ध कराई जाने वाली वैक्‍सीन की संख्‍या के बारे में विस्‍तार से बताया था। इस दौरान सभी आंकड़े रखे गए थे। अब पता नहीं राहुल गांधी की क्‍या परेशानी है,कोई वैक्‍सीन नहीं है। कांग्रेस को पहले अपने नेतृत्‍व के बारे में सोचना चाहिए।

वहीं राहुल गांधी पर हमला करते हुए भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी जी ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा है- ‘जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।’ ये ट्वीट देखकर देशवासियों को बहुत ही दुख होगा। जो टीकाकरण के आंकड़ें हैं ये बताते हैं कि केंद्र सरकार ने युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान: बोले- पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिलेगी करारी हार

City News Uttar Pradesh

यूपी की गर्माती सियासत : अखिलेश के बाद अब मुलायम के विरोध में शिवपाल यादव, कहा – नेताजी चाह लेते तो जेल से रिहा हो जाते आजम खां

City News Uttar Pradesh

भाजपा एवं सपा के लिए ‘निषाद’ बनेगा किंग मेकर: बिछ गई ‘चुनावी शतरंज’

देश को मिल गया नया उपराष्ट्रपति, फिर तार-तार हुई विपक्षी एकता, जगदीप धनखड़ ने पिछले छह उपराष्ट्रपति चुनाव में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी का तीखा हमला: नीट पेपर लीक, इमरजेंसी, लोकसभा नतीजे समेत कई मुद्दों पर घेरा

नरैनी में ‘वीरेंद्र साक्षी की लहर’: जिस दल से उतरे उसी की ‘चुनावी नैया पार’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़