City News Uttar Pradesh
पीएम मोदी पर सोनिया गांधी का तीखा हमला: नीट पेपर लीक, इमरजेंसी, लोकसभा नतीजे समेत कई मुद्दों पर घेरा
देश विदेशराजनीति

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी का तीखा हमला: नीट पेपर लीक, इमरजेंसी, लोकसभा नतीजे समेत कई मुद्दों पर घेरा

  • शरद मिश्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस की दिग्गज नेता ने अंग्रेजी अखबार द हिंदू में पब्लिश एक आर्टिकल के जरिए नीट परीक्षा में धांधली का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा पर बातचीत करने वाले पीएम मोदी पेपर लीक मामले में चुप क्यों हैं। नीट एग्जाम में हुई धांधली ने कई परिवार को बरबाद कर दिया है।

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी का तीखा हमला: नीट पेपर लीक, इमरजेंसी, लोकसभा नतीजे समेत कई मुद्दों पर घेरा
( Sonia Gandhi launched a scathing attack on PM Modi )

सोनिया गांधी ने पीएम पर साधा निशाना इसके अलावा सोनिया गांधी ने लोकसभा में इमरजेंसी को लेकर मोदी सरकार के प्रस्ताव पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, साल 1977 के चुनाव में लोगों ने इमरजेंसी पर अपना निर्णय सुना दिया था। जिसे बेझिझक स्वीकार किया गया। चुनाव में तीन साल बाद कांग्रेस को इतना बड़ा बहुमत हासिल किया, जिसे पीएम मोदी और उनकी भाजपा सरकार नहीं कर पाई। इसके बाद सोनिया गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे पीएम मोदी की निजी, राजनीतिक और नैतिक हार को दर्शाता है। देश की जनता ने नफरत और विभाजनकारी राजनीति को हराया है। हालांकि, पीएम का व्यवहार ऐसा है जैसे कोई बदलाव ही नहीं आया हो! वह कभी आम सहमति का उपदेश देते हैं तो कभी टकराव को बढ़ावा। यह देखकर लगता है कि वह जनादेश को समझ ही नहीं पाए है।

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी का तीखा हमला: नीट पेपर लीक, इमरजेंसी, लोकसभा नतीजे समेत कई मुद्दों पर घेरा
( Sonia Gandhi launched a scathing attack on PM Modi )

– पीएम मोदी ने समाज को पहुंचाया नुकसान

सोनिया गांधी कांग्रेस नेता ने कहा, डिप्टी स्पीकर पद को लेकर विपक्ष की मांग को मंजूर नहीं किया गया। पीएम, उनकी पपार्टी द्वारा इमरजेंसी को खोद कर निकाला गया। इसमें स्पीकर भी शामिल थे, जिस पद को तटस्थता के लिए जाना जाता है। इन सब से आपसी सम्मान और एकसाथ की एक नई शुरुआत की उम्मीदें धुल गई हैं। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि चुनाव प्रचार के समय पीएम मोदी ने अपनी मर्यादा और जिम्मेदारी को किनारा कर सांप्रदायिक झूठी बातों का प्रचार किया। पीएम की टिप्पणी ने समाजिक तानेबाने को काफी हानी पहुंचाई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के सभी 8 उम्मीदवार जीते, दो सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी

City News Uttar Pradesh

भाजपा नहीं, कांग्रेस का काम बना गए बजरंगबली: कांग्रेस ने बीजेपी-जेडी(एस) से छीनीं 75 सीटें

City News Uttar Pradesh

सीएम की ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ वाली बात पर अखिलेश यादव का पलटवार, माफियां देने वाले न करें “माफिया” की बात

City News Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल हुई तेज: हो सकती है शीघ्र नई तैनातियां

City News Uttar Pradesh

दिल्ली शराब नीति घोटाला प्रकरण : मामले में राजनीतिक साजिश, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

कांग्रेस ने KGF-2 के गानें का किया इस्तेमाल, अब कोर्ट का एक्शन: भारत जोड़ो और कांग्रेस के ट्विटर हैंडल फौरन करें ब्लॉक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़