32 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
पिता की डांट से नाराज नशेड़ी युवक कुएं में कूदा, पुलिस ने चारपाई डालकर बाहर निकाला
उत्तर प्रदेश

पिता की डांट से नाराज नशेड़ी युवक कुएं में कूदा, पुलिस ने चारपाई डालकर बाहर निकाला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के तिंदवारी इलाके में एक युवक नशे में घर पहुंचा। जब इस हालात में युवक घर पहुंचा तो पिता ने डांट-फटकार लगा दी, इससे नाराज होकर युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। तेज आवाज सुन परिजन व लोग दौड़े और बाहर निकालने का प्रयास किया। वहीं पुलिस को इत्तला किया। गनीमत ये रही कि कुएं में पानी ना होने की वजह से युवक की जान बच गयी।

पिता की डांट से नाराज नशेड़ी युवक कुएं में कूदा, पुलिस ने चारपाई डालकर बाहर निकाला
Angered by the father’s scolding, the addicted youth jumped into the well, the police pulled him out by putting a cot

– चारपाई डालकर पुलिस ने निकाला बाहर

परिजनों द्वारा इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चारपाई डालकर उसे बाहर निकाला। पानी नहीं होने से जान बच गई। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहँ युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है।


बता दें संतोषी नगर निवासी राम सजीवन का 30 वर्षीय पुत्र महेश सैनी बुधवार को शराब के नशे में घर पहुंचा। पिता ने डांट फटकार लगाई तो वह मोहल्ले के ही सूखे कुएं में कूद गया। पानी नहीं होने से जान बच गई। उसे कुएं में गिरता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया पहले लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज दिलीप यादव टीम ने ग्रामीणों की मदद से चारपाई रस्सी से बांधकर कुएं में डाली, जिसके सहारे कुएं में गिरे महेश को बाहर निकाला गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : प्रधानमंत्री आवास योजना: लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि, विधायक व जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने दिए प्रमाण पत्र…

City News Uttar Pradesh

फार्मर रजिस्ट्री ‘फेल’: 62 हजार किसान फंसे, अब ‘सम्मान निधि’ पर लटकती ‘तलवार’ !

वरिष्ठ पत्रकार रामजी गुप्ता का निधन :पत्रकारों में शोक की लहर

City News Uttar Pradesh

बांदा शहर को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया की गोहार

City News Uttar Pradesh

बैंक मैनेजर द्वारा हज़ारों के बॉन्ड की ‘धोखाधड़ी’: पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

पुरानी पेंशन: आंदोलन को तेज करेंगे राज्य कर्मचारी, 25 अक्तूबर को विधानसभा का होगा घेराव

ब्रेकिंग न्यूज़