31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : खेत गए परिजन जब घर लौटे तो संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव, मची चीख पुकार
उत्तर प्रदेश

बांदा : घर के अंदर दुपट्टे से लटकता मिला युवती का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिसंडा में युवती का शव घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। युवती के फांसी लगाकर जान देने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पिता का कहना है कि मानसिक संतुलन ठीक न होने पर बेटी ने खुदकुशी की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पुनाहुर अंश जमुना तिवारी का पुरवा निवासी कामता प्रजापति की 19 वर्षीय पुत्री सुधा ने गुरुवार रात अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर छप्पर की धन्नी से फंदे में लटककर जान दे दी। पिता ने बताया कि वह शाम को गौतम पुरवा निमंत्रण में चला गया था। घर पर छोटी बहन मंजू व भाई अमित थे। वह रात करीब दस बजे जब निमंत्रण से वापस लौट कर आया तो काफी खटखटाने के बाद छोटे पुत्र अमित ने दरवाजा खोला। कमरे की अंदर से कुंडी बंद होने से उसने बेटी को आवाज दिया। जिसमें बेटी ने कोई उत्तर नहीं दिया। छप्पर से किसी तरह कमरे के अंदर जाकर कुंडी खोली तो बेटी फंदे में लटकी मिली। आनन-फानन हंसिया से उसने फंदा काटकर नीचे उतारा। लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो चुकी थी।

बांदा : घर के अंदर दुपट्टे से लटकता मिला युवती का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Banda: Girl’s body found hanging from dupatta inside the house, police is investigating the matter

पिता ने बताया कि करीब तीन वर्षों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। जिसका वह इलाज कराते रहे हैं। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। मां चुनूबादी समेत अन्य स्वजन का रो-रोककर बुरा हाल है। वह दो भाइयों व तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। एसएसआइ कन्हैयालाल ने घटनास्थल देखने के बाद शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘सिंघम’ एक्शन: ओवररेटिंग और अवैध बिक्री पर चला डंडा

City News Uttar Pradesh

बांदा : फोरम के आदेश पर बैंक नें परिवादिनी को किया भुगतान ! …

डीएम दीपा की प्रशासनिक क्रीज पर तेज बैटिंग : जिला अस्पताल के निरीक्षण में दिखे तीखे तेवर

City News Uttar Pradesh

मौत का रास्ता बना ‘जर्जर पुल’: प्रशासनिक चुप्पी से ‘हादसे’ को दावत

City News Uttar Pradesh

मंत्री नंदी बोले: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, नेताओं ने दोहराया अखंड भारत का संकल्प

City News Uttar Pradesh

बांदा : साइबर अपराधियों को पुलिस टीम ने दबोचा, नेट बैकिंग के जरिए की गई थी लाखों की हेराफेरी …

ब्रेकिंग न्यूज़