24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद नें व्यापारियों को समझाया, महामारी में कैसे हो “आनंद”! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अधिकारी आनंद सिंह नें कोरोना में व्यापारिक प्रतिष्ठान किस गाइड लाइन के तहत खुलेगी, व्यापारियों के साथ समीक्षा बैठक कर समझाया। गाइड लाइन का पालन न करने पर दंडनीय कार्यवाई की चेतावनी भी दी। कहा की अगस्त में तीसरी लहर आ सकती हैं।


कोविड-19 के रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण, मास्क की अनिवार्यता , दो गज की सामाजिक दूरी तथा प्रतिष्ठानों के सामने गोलाकार आकार बनाने व कोरोना टीकाकरण में व्यापारियों के जन सहभागिता , आंशिक कर्फ्यू के सम्बन्ध में जिला व्यापार मण्डल, जिला उद्योेग व्यापार मण्डल एवं अखिल भारतीय जिला व्यापार उद्योग मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम नें पूरा पाठ पढ़ाया।

जिलाधिकारी ने समस्त व्यापार मण्डल के सदस्यों को भरपूर सहयोग करने पर प्रशंसा भी की यह भी बताया कि अब हमारे जनपद में 100 एक्टिव केस भी नही रह गये हैं । प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजेे तक बाजार खुल रहे हैं। कहा कि हमे अनुशासन नही तोडना है। कोविड-19 का पूर्णतयः अनुपालन करना है अन्यथा संकट की घडी आ सकती है क्योंकि संकट अभी टला नही है।यह भी बताया कि माह अगस्त में तीसरी लहर आ सकती है! जिसमें बच्चे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं! इन सबको दृष्टिगत रखते हुए डबल मास्क के उपयोग पर बल दिया। हाथों को बार-बार सेनेटाइज करें। सामाजिक दूरी बनाये रखा जाए क्योंकि यह समय चुनौतियों भरा है।सबको डट कर सामना करना होगा तभी इस महामारी से निजात मिलेगा।


जिलाधिकारी ने व्यापारियोें से अपील किया कि अपनी-अपनी दुकानों में ज्यादा भीड एकत्र न होने दें और जो भी विक्रेता स्टाफ हो वो सभी लोग मास्क लगायेंगे और आवश्यकता के अनुसार ही दुकान के अन्दर ग्राहकों को सामाग्री विक्रय करेंगे। दुकान के बाहर सेनेटाइजर की व्यवस्था अवश्य की जाए और ऐसे व्यक्ति को सामाग्री न दी जाए जो बिना मास्क लगाये दुकान पर आये। उन्होंने मण्डल सचिव, व्यापारी एवं फल विक्रेताओं से भी अनुरोध किया कि जो भी क्रय-विक्रय की कार्यवाही हो खुले स्थल में की जाए, एक ही जगह भीड न लगने दें,जिससे साोशल डिस्टेन्सिंग का पालन हो।


व्यापार मण्डल के सदस्यों के द्वारा अवगत कराया गया कि छाबी तालाब के आस-पास गन्दगी की भरमार है। यह सब जान जिलाधिकारी ने नगर पालिका ईओ को निर्देशित किया कि तत्काल अभियान चलाकर साफ-सफाई करवायें। आवश्यकता अनुसार कीटनाशक का छिडकाव भी हो। यह भी अवगत कराया गया कि कटरा नोनिया मोहाल में गन्दे पानी की आपूर्ति हो रही है जिससे जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देशित किया कि निरीक्षण कर जो भी शिकायतें हैं उनका निस्तारण करें।

एक्सियन विद्युत की भी शिकायत की गयी कि फोन नही उठाया जाता। उन्होंने फोन उठाने एवं शिकायत का निस्तारण कराने के निर्देश दिये। व्यापारियों के द्वारा यह मांग की गयी है वैक्सीनेशन के कैम्प व्यापार मण्डल के सदस्यों के लिए लगवाये जायें तो जिलाधकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मीटिंग में बुलाकर निर्देशित किया कि मांग को अमल कर कैम्प लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों की सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करा दी जाए जिससे आगे की कार्यवाही निरन्तर चलती रहे।


बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडीशर्मा, नगर मजिस्ट्रेटकेशव नाथ, तहसीलदार सदर अवधेश निगम, व्यापार मण्डल के सदस्य मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, महिला मोर्चा की सदस्य वन्दना गुप्ता सहित व्यापारी एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग नें रचा “इतिहास” : स्वच्छता अभियान का जिले में मचा दिया “धमाल”

City News Uttar Pradesh

बांदा एवं हमीरपुर सहित 15 जिलों में आवंटित होंगे औद्योगिक एवं कामर्शियल प्लाट

यूपी चुनाव 2022: तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीट पर कल होगा मतदान, 2.16 करोड़ वोटर करेंगे 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

City News Uttar Pradesh

पानी में ‘डूबी’ शिक्षा व्यवस्था: ‘कुंभकर्णी नींद’ में प्रशासन, बच्चों का ‘भविष्य’ दांव पर !

City News Uttar Pradesh Desk

पेयजल संकट: बांदा शहरवासी रोजाना 31 लाख का पानी खरीदने को मजबूर ?

City News Uttar Pradesh

सुहागिनों नें चाँद और सुहाग के किये दीदार, खिलाया “सइयां को पान” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़