( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )
लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने उत्तर प्रदेश में काफी कहर बरपाया है। मार्च के अंतिम हफ्ते से तेजी पकडऩे वाले इसके कहर ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश को काफी भयभीत किया। अब नए संक्रमित भले ही कम मिल रहे हैं, लेकिन मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 15747 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 312 लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। बीते 24 घंटे में जहां 15747 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 26,179 लोग इसके संक्रमण से भी उबरे हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कहर के कारण 16,957 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में कुल एक्टिव केस भी दो लाख के नीचे आ गए हैं। पहले यह चार लाख के करीब पहुंचे थे। अब एक्टिव केस एक लाख 93,815 हैं। कल प्रदेश में 2,63,118 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 4,41,70,466 सैंपल्स की जांच की गई है। रिकवरी रेट 86.8% है।

राजधानी लखनऊ में नए संक्रमित लगातार कम होते जा रहे हैं, अब मेरठ प्रदेश में नम्बर एक पर आ गया है। बीते 24 घंटे में मेरठ में सर्वाधिक 1464 संक्रमित मिले हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई है। लखनऊ में 900 नए संक्रमित मिलें हैं तो 21 लोगों ने दम तोड़ा है। कानपुर में भले ही संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से घट रही है, लेकिन मौत के आंकड़े काफी बढ़े हैं। आज 20 लोगों की मृत्यु हो गई है। यहां पर 344 नए संक्रमित मिले हैं। गौतमबुद्धनगर में 718 नए संक्रमित सामने आए हैं तो दस लोगों ने दम तोड़ा है। झांसी में मौत का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। यहां पर 213 संक्रमित मिले हैं तो 13 की मौत हो गई है। गोरखपुर में 567 और गाजियाबाद में 527 नए संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश के छोटे जिलों में मौत का ग्राफ बढ़ रहा है। चंदौली में बीते 24 घंटे में 14, बहराइच में 16 और हरदोई और मथुरा में दस-दस लोगों की मौत हो गई है। हरदोई में तो सिर्फ 59 नए केस मिले हैं जबकि बहराइच में 119, चंदौली में 118 और मथुरा में 463 नए संक्रमित मिले हैं। वाराणसी में स्थिति में काफी तेजी से सुधार हुआ है। यहां पर 587 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 12 की मौत हुई है।

अब तक कुल मिलाकर 1,13,82,604 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है और 30,54,258 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अगले सोमवार (17 मई) से 10-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन अभियान 23 जनपदों में चलाया जाएगा। प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई को लगातार बढ़ाया जा रहा है। वातावरण से ऑक्सीजन बनाने के प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 377 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लाने की कार्य तेजी से चल रहा है, 15 अस्पतालों में प्लांट शुरू भी हो गए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
