City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : “दरोगा जी चोरी हो गई” थाने पहुंची फरियाद …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। फिल्म का यह मशहूर गाना “दरोगा जी चोरी हो गई” आपको भली भांति याद होगा। ऐसी ही एक फरियाद अतर्रा कस्बे के थाने में दरोगा जी के पास पहुंची। मामला था मधुशाला में चोरी का। दरअसल कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान प्रशासन के निर्देश पर शराब दुकानों में बंदी रही। दुकानों को सील कर ताला लगा दिया गया था। ऐसी ही एक देसी शराब की दुकान में सील जरूर लगी रही पर अंदर रखी शराब नशेड़ी पी गए या चोर ले गए। शराब दुकानें खोलने का आज आदेश होने के बाद सेल्समैन पहुंचा तो जानकारी हुई।


घटना थाने से कुछ ही दूर की है। सेल्समैन ने 1755 क्वार्टर शराब और चार हजार नकदी चोरी होने की तहरीर दी है। सेल्समैन ने बताया कि चोरों ने करीब एक लाख रुपये की 39 पेटी देसी शराब गायब कर दी।


कस्बे में थाने से सौ मीटर की दूरी पर हाईवे किनारे देशी शराब नंबर-चार का ठेका है। ठेके पर फतेहपुर जनपद के ग्राम खागा निवासी शिवप्रताप सिंह सेल्समैन का कार्य करता है। कोरोना संक्रमण में प्रशासन के निर्देश पर आठ मई को आबकारी विभाग ने दुकान को सील कर दिया था। जिसके बाद सेल्समैन चला गया था। शासन ने बुधवार सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक दुकान खोलने के निर्देश दिए हैं। सेल्समैन बुधवार सुबह जब देसी शराब की दुकान खोलकर अंदर पहुंचा तो गोलक जमीन पर पड़ा मिला। वहां रखी कुल 1755 क्वार्टर समेत चार हजार नकदी गायब थी। सेल्समैन ने चोरों द्वारा टीनशेड के रास्ते घुसने की आशंका जताते हुए घटना की जानकारी अनुज्ञापी समेत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल किया। शराब ठेके के सेल्समैन ने थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा का कहना सेल्समैन द्वारा तहरीर दी गई है। कस्बा इंचार्ज को उन्होने जांच सौंपी दी है। जांच में तथ्यों के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

निगरानी समिति की बैठक : लापरवाही पर राज्य मंत्री और विधायक हुये खफा !

City News Uttar Pradesh

बांदा : पदोन्नति पाकर 44 मुख्य आरक्षी बने दरोगा, स्टार लगाकर दी गई बधाई …

City News Uttar Pradesh

रंजिश के चलते युवक की गला घोटकर हत्या, शव नाले में फेंका, डाग व फारेंसिक टीम से घटनास्थल की कराई गई जांच

मोटा को छोड़ना महंगा पड़ा, पतला बढ़ा रहा बीमारियां

City News Uttar Pradesh

पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर निषाद एवं विधायक समेत18 का कोर्ट में समर्पण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़