City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : एसपी का सख्त निर्देश, दुकानें खुली मिलीं तो संबंधित चौकी प्रभारी होंगे जिम्मेदार …

 

– एसपी ने शहर का भ्रमण कर परखी लाॅकडाउन की व्यवस्थाएं
– कोतवाल सहित चौकी प्रभारियों को तलब कर सख्ती से पालन कराएं जाने पर दिया जोर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लाकडाउन का पालन कड़ाई से हो, इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को शहर के कई इलाकों का भ्रमण किया। लाकडाउन का जायजा लेते हुए उन्होंने शहर कोतवाल सहित सभी चौकी प्रभारियों को तलब किया और हिदायत दी कि लाकडाउन में जरा भी ढील नहीं होनी चाहिए। सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक दुकानें खुलने की बिल्कुल अनुमति नहीं है। एसपी ने कहा कि जिस चौकी क्षेत्र में दुकानें खुली मिलीं, संबंधित चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब हो कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू  लागू है। शासन द्वारा कोरोना कर्फ्यू  की अवधि को पुनः बढ़ाते हुए 17 मई प्रातः 7 बजे तक प्रभावी किया गया है। इस अवधि के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छूट है। शेष अन्य सभी प्रकार की दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जनपद में भ्रम की स्थिति उत्पन्न है कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक खुलेंगी, जबकि ऐसा निर्धारित नहीं है। स्थिति को स्पष्ट करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना द्वारा प्रभारी निरीक्षक सहित समस्त चौकी इंचार्ज को तलब किया गया।

उन्होंने कोरोना कर्फ्यू का सख्ती के साथ पालन कराए जाने के निर्देश दिए। पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। कोरोना कर्फ्यू  में अनुमन्य दुकानों को छोड़कर कोई भी दुकान खुली मिलती है तो अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन में बिल्कुल भी लापरवाही न बरती जाए। लोगों को जागरूक करें मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। आवश्यक वस्तुओं जैसे दवा/सर्जिकल की दुकान, सब्जी तथा फल, किराना, दूध की दुकानें खुली रहेंगी। इन सभी दुकानों को छोड़कर शेष दुकाने बंद रहेंगी। वहीं इन दुकानों के खोलने एवं बंद करने का समय निर्धारित नहीं है। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने लाकडाउन का जायजा लेने के लिए शहर का भ्रमण किया।एसपी ने चौकी प्रभारियों को दो टूक में हिदायत दी है कि जिन चौकी क्षेत्र में दुकानें खुली मिली तो वह संबंधित चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करेेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रशासन की रणनीति पर उठे सवाल: बिजली गुल, गर्मी बेहिसाब, जनता चिल्लाई ‘ये कैसा अभियान’ ?

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन शहर को जाम के झाम से दिलायेगी मुक्ति: वेंडिंग जोन के लिये भी मेहरबान

डीएम नगेंद्र प्रताप के आयोजन में लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र: हर्षित हो खिले चेहरे

City News Uttar Pradesh

आश्चर्य “योगी” सरकार में दुस्साह : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो के बन रहे आवास !

City News Uttar Pradesh

तीन करोड़ खर्च: आठ सौ सफाईकर्मी ‘लापता’, सिस्टम की खुली पोल !

फाल्ट लाइन ठीक कर रहे लाइन मैन की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़