28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उप निदेशक के निर्देश : डोर टू डोर सर्वे कर पता लगाएं कितने को नहीं लगा टीका
उत्तर प्रदेश

उप निदेशक के निर्देश : डोर टू डोर सर्वे कर पता लगाएं कितने को नहीं लगा टीका …

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रशासनिक कुशलता से ओत – प्रोत अति संवेदन शील डीएम आनंद सिंह नें कोविड अस्पताल की समीक्षा बैठक में ऑक्सीजन सिलिडर की कमी न होने देने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि सैनिटाइजेशन लगातार कराया जाया। जिससे संक्रमण का फैलाव रुक सके।


एल-थ्री कोविड अस्पताल राजकीय मेडिकल कॉलेज में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में यह समीक्षा बैठक हुई। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में आक्सीजन के डी टाइप 210 सिलिडर भरे हुये हैं। जबकि 160 रनिग में हैं। जो हमीरपुर-कानपुर से निर्बाध रूप से चक्रानुसार भरने के लिए भेजे गये हैं।

डीएम ने कहा कि ऑक्सीजन के खाली हो रहे सिलिडर को तत्काल रीफिलिंग के लिए भेजें। इमरजेंसी में जो भी मरीज आ रहे हैं। उन्हें भर्ती किया जाए। इमरजेंसी में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में 188 मरीज भर्ती हैं, जिसमें 52 मरीज आईसीयू वेंटीलेटर में भर्ती हैं। इनका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित डॉ. एसके कौशल को निर्देशित किया गया कि जो भी कोविड संक्रमित मरीज की मृत्यु हो रही है, उनकी सूचना प्रतिदिन कोविड पोर्टल पर तत्काल फीड करायी जाए।

डॉ. मुकेश बंसल को निर्देशित किया गया कि जिस बेड में कोविड संक्रमित मरीज की मृत्यु हो रही है, उस बेड को तत्काल सेनेटाइज कराया जाए। सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मास्क वितरित कराने, ड्यूटी की जगह को सैनिटाइजेशन कराने ऑक्सीजन सिलिडर को वाहन में अपलोड/अनलोड करने वाले कर्मचारियों को डबल मास्क लगवाने के निर्देश दिए।

उप निदेशक के निर्देश : डोर टू डोर सर्वे कर पता लगाएं कितने को नहीं लगा टीका 2

मुख्य चिकित्साधिकारी एनडी शर्मा को निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन में क्वारंटाइन कोविड संक्रमित मरीजों को मेडिकल किट की व्यवस्था आरआरटी टीमों के माध्यम से सुनिश्चित कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एमपी सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार,सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा, मेडिकल कॉलेज के आइसीयू वार्ड प्रभारी डॉ. सुनील कुमार आर्या, आदि उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की 45 उम्मीदवारों की सूची, स्वाति सिंह का टिकट काट पति दयाशंकर सिंह पर जताया विश्वास

City News Uttar Pradesh

पत्नी की बेवफाई : अफेयर का पति के विरोध पर करवा दी प्रेमी से पिटाई

बांदा में युवा कांग्रेस को मिला ‘नया कुनबा’ : 9 युवाओं ने थामी कांग्रेस की पतवार

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट मंडल सर्दी व शीतलहर की भीषण चपेट में : बच्चों के लिये अभिभावक चिंतित

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : यूपी में टूट गया सपा और अपना दल कमेरावादी का गठबंधन, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया ऐलान

मंडल में जाम का झाम : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नें सरकार को लिखा पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़