30.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा का 'नरैनी' में टिकट संग्राम: सियासी मणि के 'आगे' क्या टिकेंगे 'अन्य दावेदार' ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

भाजपा का ‘नरैनी’ में टिकट संग्राम: सियासी मणि के ‘आगे’ क्या टिकेंगे ‘अन्य दावेदार’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की नरैनी विधान सभा में भी “भाजपा” की “टिकट में घमासान” शुरू हो गया है। वर्तमान विधायक ओम मणि वर्मा के खिलाफ “पार्टी के दो चेहरे टिकट की लड़ाई को गंभीर मुकाबला” बनाने की कोशिश में हैं लेकिन ओम मणि वर्मा की “राजनीतिक मणि के प्रकाश के आगे” उनके प्रतिद्वंदियों की “आँखें चकाचौंध हो दिक्कत युक्त” किये हैं। नरैनी विधान सभा अनुसूचित जाति के लिये सुरक्षित है। यहां से “विधायक ओम मणि वर्मा विधायक बनने से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष” भी थीं।भाजपा का 'नरैनी' में टिकट संग्राम: सियासी मणि के 'आगे' क्या टिकेंगे 'अन्य दावेदार' ? इधर भाजपा में नरैनी से टिकट की “दावेदारी” में “दो नाम” तेजी से “उभरे” हैं। हरिश्चंद्र सोनकर एवं आशीष अनुरागी। हरिश्चंद्र सोनकर के “पिता” नरैनी नगर पंचायत के “चेयरमैन” हैं। इसलिये “भाग दौड़” में “धन की दिक्कत” नहीं हैं ! लेकिन एक दिक्कत यह जरूर जन चर्चा में है की उनके पिता नरैनी नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में नगर की “समस्याओं के निदान” के लिये “चर्चित” नहीं हो पाये ?भाजपा का 'नरैनी' में टिकट संग्राम: सियासी मणि के 'आगे' क्या टिकेंगे 'अन्य दावेदार' ? नगर में विकास का “कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं” हुआ जबकि नगर पंचायत की अप्रत्यक्ष बागडोर हरिश्चंद्र सोनकर के “हाथों” ही बताई जाती है। भाजपा के दूसरे दावेदार आशीष अनुरागी हैं। यह मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन उनका जनहित के क्षेत्र में मुख “मंडल का तेज प्रकाश हीन” है। इन राजनीतिक स्थितियों के “विपरीत” विधायक ओम मणि वर्मा का टिकट दावेदारी में “पलड़ा” भारी है। “संगठन औऱ सरकार” में भी “पकड़” रखना उनके “राजनीतिक व्यक्तित्व” का “प्लस प्वाइंट” है। इन हालातों में वह टिकट की दौड़ में लगें प्रतिद्वंदियों को परास्त कर दें तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी, बोला- एके 47 से 24 घंटे में उड़ा दूंगा…

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश कार्यों के प्रति लापरवाही पर जमकर नाराज

पूर्व विधायक दलजीत जनसेवा से जीत रहे दिल: सैकड़ों आंखों में लौटी रोशनी, दुआओं से गूंजा चंदवारा

City News Uttar Pradesh Desk

बरकत का जुआंड़ खाना किसके दम पर जुआं माफिया बेखौफ: पुलिस खामोश !

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड के ‘सूखे की दरारों’ में दबी जिंदगियां: बांदा की कार्यशाला में उठी उम्मीद की आवाज

City News Uttar Pradesh Desk

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना “कुबेर”

ब्रेकिंग न्यूज़