27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डेंगू पहलवान नें 'सिस्टम' को 'पछाड़ा': मरीजों की 'जान' भगवान भरोसे
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

डेंगू पहलवान नें ‘सिस्टम’ को ‘पछाड़ा’: मरीजों की ‘जान’ भगवान भरोसे

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में “डेंगू पहलवान ने दस्तक” दे दी है। “मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती” है। लेकिन इसी बीच जिला अस्पताल के “ब्लड बैंक से जो तस्वीर” सामने आई है, उसने “स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर प्रश्न खड़े” कर दिए हैं। रक्तकोष में “महज 13 यूनिट रक्त” उपलब्ध है। इनमें भी दो यूनिट सिर्फ 100-100 मिलीलीटर की हैं, जबकि “छह यूनिट की जांच अभी पूरी नहीं हुई” है। यानी “डेंगू के मरीज बढ़े और रक्त की जरूरत बढ़ी” तो “मौजूदा स्टॉक कितना साथ देगा, यह बड़ा प्रश्न” है।डेंगू के डंक का बढ़ता कहर: अब तक 39 पाजिटिव केस मिले, एहतियात की सलाहसबसे “चौंकाने” वाली स्थिति यह है कि “ब्लड बैंक” में एबी निगेटिव, एबी पॉजिटिव, बी निगेटिव और ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप की एक भी “यूनिट मौजूद नहीं” है। बाकी “ग्रुपों का स्टॉक भी बेहद सीमित” बताया जा रहा है। दूसरी तरफ जिला अस्पताल में रोजाना औसतन करीब 20 यूनिट “रक्त की मांग” रहती है। ऐसे में 13 यूनिट का “आंकड़ा अपने आप में ब्लड बैंक” की स्थिति की “गंभीर तस्वीर” सामने रखता है।डेंगू पहलवान नें 'सिस्टम' को 'पछाड़ा': मरीजों की 'जान' भगवान भरोसे ब्लड बैंक में “चार महत्वपूर्ण ब्लड ग्रुप की एक भी यूनिट उपलब्ध नहीं” है। जरूरत के “वक्त” किसी “मरीज को इन्हीं ग्रुपों में रक्त” चाहिए हुआ तो “परिजनों को तत्काल डोनर तलाशने की नौबत” आ सकती है। खासकर “निगेटिव ग्रुपों की उपलब्धता कम” होने से “आपात स्थिति में चुनौती और बढ़” सकती है। ऐसे में “सबसे बड़ा प्रश्न” यही है कि “जिस ब्लड बैंक में आज ही पर्याप्त स्टॉक नहीं है, वह अचानक बढ़ी मांग को कैसे पूरा” करेगा?स्वास्थ्य व्यवस्था की 'फूल' रहीं 'सांसें': अस्पताल हुआ बेदम, सामने आया चौंकाने वाला सचजिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशुन कुमार का कहना है कि “रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित” किया जाता है। “स्वेच्छा से रक्तदान” करने वालों की “संख्या कम होने के कारण रक्तकोष में कमी” है। उनका कहना है कि “रक्तदान शिविर” आयोजित कर “स्वैच्छिक रक्तदान बढ़ाने का प्रयास” किया जाएगा। “डेंगू ने अभी दस्तक दी है,लेकिन ब्लड बैंक की तस्वीर पहले ही खतरे की घंटी” बजा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अतर्रा में ‘दोनों बाईपास’ बने ‘मौत के गड्ढे’ प्रशासन आखिर क्यों मौन ?

City News Uttar Pradesh Desk

“हाथी मेरे साथी” के खिलाफ 10 फरवरी से खुलेगा मोर्चा: गठित कर दी गई टीमें

City News Uttar Pradesh

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी

उद्योग बंधु की बैठक या रस्म अदायगी का मंच: समस्याएं जस की तस, समाधान फाइलों में गुम !

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद आर.के.पटेल का ‘बुलडोजर’ मामले में सुनील पर बड़ा हमला: बोले यह है ‘आस्तीन का सांप’ ?

सेनेटरी नैपकिन वेडिंग व डिस्ट्राय मशीन का हुआ उद्घाटन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़