
- शरद मिश्रा
बांदा। जब “विकास कागजों में सिमट” जाए और “जनप्रतिनिधि वादों से मुकर” जाएं, तब “गांव कैसे महान” बनता है, इसकी “मिसाल” बन रहा है “बांदा का बोडेपुरवा”। जिले की नरैनी तहसील के बिल्हरका पंचायत के इस छोटे से मजरे ने साबित कर दिया है कि “इंतजार करने वाले नहीं, बल्कि श्रमदान करने वाले अपने गांव की तकदीर खुद” लिखते हैं।
मध्य प्रदेश की सीमा से सटे बोडेपुरवा में “विकास की एक भी किरण नहीं पहुंची” थी। न सड़क, न स्कूल, न आंगनबाड़ी। पीने के पानी के लिए एकमात्र हैंडपंप, जिसके “चारों ओर कीचड़ और गंदगी”। भूमिहीनों को मिले पट्टों पर दबंगों का कब्जा। यह “उपेक्षा की पराकाष्ठा थी, लेकिन ग्रामीणों ने हार नहीं” मानी।
इस “अंधेरे” में उम्मीद की “लौ” बनी सामाजिक संस्था विद्या धाम समिति। सचिव राजा भइया की “प्रेरणा” से ग्रामीणों ने ठान लिया की “अपना गांव खुद बनाएंगे”। और फिर शुरू हुआ “एक आदर्श अभियान”। फावड़ा उठाया, कुदाल उठाई और श्रमदान से वह कर दिखाया जो “बड़े-बड़े वादों” में नहीं हुआ। गांव के एकमात्र हैंडपंप को दुरुस्त किया, उसके आसपास सफाई कर नाली बनाई और बीमारी के अड्डे को स्वच्छता का प्रतीक बना दिया। यहीं नहीं रुके, गांव के भविष्य यानी बच्चों के लिए श्रमदान से ही स्कूल का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके बाद “सड़क निर्माण का कार्य भी श्रमदान” से होगा।
आज “बोडेपुरवा सिर्फ एक गांव नहीं, एक आदर्श” है। एक सोच है कि “गांव महान सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि ग्रामीणों के पसीने और एकजुटता” से बनता है। विद्या धाम समिति के सचिव राजा भइया ने कहा की “यह एक गांव की नहीं, आत्मसम्मान की कहानी” है। बोडेपुरवा ने दिखा दिया कि अगर “इरादे बुलंद हों तो पगडंडियों वाला गांव भी महान” बन सकता है। यह कहानी हर उस “गांव के लिए प्रेरणा” है जो आज भी “विकास की बाट जोह” रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
