28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में सियासी 'साइकिल' पर 'हाथ' की सवारी ! सपा का चेहरा, कांग्रेस का निशान !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बांदा में सियासी ‘साइकिल’ पर ‘हाथ’ की सवारी ! सपा का चेहरा, कांग्रेस का निशान !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी की ‘सियासत’ में जब-जब ‘साइकिल और हाथ’ साथ आए हैं, लखनऊ की ‘गद्दी हिली’ है। अब उसी पुरानी दोस्ती का नया और सबसे रोचक अवतार ‘बांदा और नरैनी’ में देखने को मिल सकता है। जिले में इन दिनों ‘चाय की दुकानों से लेकर दफ्तरों’ तक एक ही ‘चर्चा गरम’ है की प्रत्याशी सपा का, चुनाव चिन्ह कांग्रेस का।बांदा में सियासी 'साइकिल' पर 'हाथ' की सवारी ! सपा का चेहरा, कांग्रेस का निशान ! यानी ‘पोस्टर पर चेहरा समाजवादी’ होगा, अंदाज साइकिल वाला होगा, पर ‘बटन दबेगा पंजे’ पर। सुनने में यह ‘अटपटा’ लगता है, पर इसके ‘पीछे गठबंधन का बड़ा गणित छिपा’ है। गणित समझिए ‘बांदा और नरैनी’ में भाजपा को हराने के लिए सपा को ‘सवर्ण और दलित वोट’ चाहिए, जो उसके पास नहीं है। कांग्रेस को जमीन पर लड़ने वाला ‘दबंग प्रत्याशी’ चाहिए, जो उसके पास नहीं है। तो ‘दोनों ने जुगाड़ निकाला – तुम चेहरा दो, हम निशान’ देते हैं।बांदा में 'गठबंधन' की 'आहट' तेज: सपा नरैनी एवं सदर देने को तैयार, कांग्रेस ने तिंदवारी भी मांगाइस ‘फॉर्मूले’ से ‘सपा’ अपने ‘कोर वोटर’ को तो ‘बांधे’ रखेगी ही, कांग्रेस के ‘परंपरागत वोटर’ को भी यह कहकर मना लेगी कि ‘निशान’ तो अपना ही है। ‘एक तीर से दो निशान’। अब विचारणीय यह है कि कार्यकर्ता क्या करेगा ? सपाई हाथ का प्रचार कैसे करेगा और कांग्रेसी साइकिल वाले के लिए नारा कैसे लगाएगा ? यही ‘उलझन’ इस खबर को और भी ‘रोचक’ बना रही है। बहरहाल, ‘आधिकारिक मुहर’ लगनी बाकी है, पर इतना तय है कि अगर यह ‘फॉर्मूला जमीन पर उतरा’ तो बांदा की ‘चुनावी लड़ाई’ सिर्फ ‘प्रत्याशियों’ की नहीं, बल्कि ‘चुनाव चिन्हों के कन्फ्यूजन’ की भी होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : मोदी एवं योगी सरकार में विकास का बना रिकार्ड

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति का विरोध : हुआ प्रदर्शन दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें उपचुनाव में जीत का पार्टी जनों में फूंका मंत्र: भरा उत्साह

City News Uttar Pradesh

नदी में डूबकर तीन दोस्तों की मौत: शवों को देख परिजनों में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

बांदा का बेटा बाबू सिंह कुशवाहा नें जौनपुर लोकसभा में भाजपा को पछाड़ा, दर्ज की जीत

प्रेम सिंह का कमाल : विदेश से यहां खेती सीखने आते हैं “किसान”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़