28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
रोडवेज डिपो में डीजल चोरी का बड़ा खेल: 14 हजार लीटर गायब, तीन कर्मचारी निलंबित
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

रोडवेज डिपो में ‘डीजल चोरी’ का बड़ा खेल: 14 हजार लीटर गायब, तीन कर्मचारी निलंबित

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय रोडवेज डिपो में डीजल चोरी का बड़ा घोटाला सामने आया है। डीजल सेक्शन से 14 हजार लीटर डीजल गायब मिलने पर आरएम रामलवट ने सख्ती दिखाते हुए तीन लिपिकों को तत्काल निलंबित कर दिया है। मामले में अभी और बड़े खुलासे और कार्रवाई हो सकती है।

रोडवेज डिपो में डीजल चोरी का बड़ा खेल: 14 हजार लीटर गायब, तीन कर्मचारी निलंबितसूत्रों के अनुसार क्षेत्रीय डिपो के डीजल सेक्शन से रोजाना रोडवेज बसों में डीजल डाला जाता है। 17 जुलाई को डीजल सेक्शन के ही एक लिपिक ने आरएम से शिकायत कर 14 हजार लीटर डीजल में हेराफेरी का खुलासा किया।

रोडवेज डिपो में डीजल चोरी का बड़ा खेल: 14 हजार लीटर गायब, तीन कर्मचारी निलंबितशिकायत मिलते ही आरएम ने एआरएम डीके चौबे से डीजल का पूरा ब्योरा तलब किया। रिपोर्ट में भारी गड़बड़ी देखकर आरएम ने मामले की जांच सहायक अभियंता वित्त को सौंप दी। जांच में सच सामने आया खाते में 14 हजार लीटर डीजल का कोई हिसाब ही नहीं मिला।

रोडवेज डिपो में डीजल चोरी का बड़ा खेल: 14 हजार लीटर गायब, तीन कर्मचारी निलंबितप्रारंभिक जांच में डीजल सेक्शन से जुड़े तीन लिपिक अनिल शुक्ला, अनिल साहू और सुधीर दोषी पाए गए। आरएम ने बिना देरी किए तीनों को निलंबित कर दिया। आरएम रामलवट ने बताया कि डीजल में अनियमितता की पुष्टि होने पर तीनों लिपिकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की आगे जांच की जा रही है। इसमें जो भी अधिकारी या कर्मचारी लिप्त पाए जाएंगे उन पर भी कड़ी कार्रवाई तय है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन का प्रयास : समाधान दिवसों पर जनता में जगी आस

City News Uttar Pradesh

धोखाधड़ी मामले में चित्रकूट के सपा जिलाध्यक्ष भेजे गए जेल, गलत तरीके से शस्त्र छुड़ाने का है प्रकरण

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह का इस्‍तीफा हुआ मंजूर, जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा !

City News Uttar Pradesh

आगामी चुनाव के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना

City News Uttar Pradesh

भाजपा के लगे जयकारे : जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें राशन योजना की मचा दी धूम

कौशल विकास योजनाओं से संवर रहा युवाओं का भविष्य : वेदानंद ओझा

ब्रेकिंग न्यूज़