City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सुलभ शौचालयोंका सिम-सिम बन्द, जरूरत मंद परेशान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिले में अतर्रा नगर के सुलभ शौचालयों का सिम सिम दरवाजा नहीं खुल रहा। इनके बंद रहने से राहगीरों समेत स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय में ताला जड़ा होने से राहगीरों को खुले में शौच करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका ईओ को पत्र भेजा है।


रामलीला मैदान में स्थित महिला पिंक शौचालय उद्घाटन के बाद से ही बंद है। इसका निर्माण दो वर्ष पूर्व किया गया था। नरैनी विधायक राजकरण कबीर ने इसे जनता के लिए समर्पित किया था। इसी तरह पीजी कॉलेज के सामने स्थित सुलभ शौचालय में भी ताला जड़ा हुआ है। शौचालय बंद होने से कॉलेज समेत आसपास राहगीर खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। उधर, थाना के पास स्थित सुलभ शौचालय में प्रतिदिन सफाई न होने से गंदगी रहती है। दुर्गंध होने की वजह से अगल-बगल के दुकानदारों का बैठना मुश्किल है। इस समस्या पर शिव गोपाल गुप्ता, मंजुल मयंक, नीरज द्विवेदी, मोहित गुप्ता, राजेश तिवारी, सुरेश, कमलेश, मयंक, विकास, भानू आदि ने ईओ राम सिंह को पत्र भेजकर बंद शौचालयों को शुरू कराने की मांग की।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र नें रंगारंग कार्यक्रम के बीच निर्वाचक नामावलियों का शुरू कराया पुनरीक्षण

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया बोले: प्राण प्रतिष्ठा में सभी हों शामिल, यही राम राज्य

City News Uttar Pradesh

अग्निकांड : बांदा में आग ने लिया विकराल रूप, दस मकान जलकर स्वाहा, दस घंटे में पाया काबू …

सीएम योगी के सख्त निर्देश: सड़क अगर पांच साल में हुई खराब तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण, माफियाओं व उनके गुर्गों को न दें सरकारी ठेके-पट्टे

City News Uttar Pradesh

बांदा का प्रेम मंदिर : जहां मकर संक्रांति को लगेगा आशिकों का मेला

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस संगठन का सृजन अभियान तेज़: गांव- गांव पहुंची रणनीति, पंचायत चुनाव पर नजर !

ब्रेकिंग न्यूज़