City News Uttar Pradesh
पानी बदलेगा बांदा की 'किस्मत': केन-बेतवा लिंक देगा 'वरदान' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पानी बदलेगा बांदा की ‘किस्मत’: केन-बेतवा लिंक देगा ‘वरदान’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी। केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूरा होते ही बांदा में सिंचाई का रकबा लगभग दोगुना हो जाएगा। अभी बांदा में 87,784 हेक्टेयर में सिंचाई होती है। केन-बेतवा लिंक के बाद यह बढ़कर 1,66,975 हेक्टेयर हो जाएगी। यानी 79,191 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन पर फसल लहलहाएगी। नरैनी, अतर्रा, बबेरू, बांदा सदर और पैलानी के किसान सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगे।

पानी बदलेगा बांदा की 'किस्मत': केन-बेतवा लिंक देगा 'वरदान' !मध्य प्रदेश में बन रहे बरियारपुर पिकअप वीयर से केन नहर प्रणाली में साल भर पानी आएगा। 1060 किमी पुरानी नहरों का पुनरोद्धार होगा। रेगुलेटर, पुल, साइफन बनने से खेत के छोर तक पानी पहुंचेगा। अब “टेल तक पानी नहीं पहुंचता” वाली समस्या खत्म। परियोजना से बांदा को 66.77 एमसीएम अतिरिक्त पेयजल मिलेगा। साथ ही नहर निर्माण, लाइनिंग और रखरखाव में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

पानी बदलेगा बांदा की 'किस्मत': केन-बेतवा लिंक देगा 'वरदान' !218.475 किमी लम्बी लिंक नहर का काम मार्च 2030 तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी काम 38 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने भी परियोजना की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि “काम में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। किसानों के हित में इसे समय से पूरा करना है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : मालगोदाम कर्मियों ने पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर को उतारा मौत के घाट, रेलवे पुलिस भी थी मौजूद

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन का आरोप: बसपा दलित औऱ मुस्लिम विरोधी

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की ‘जिद’ जीती: सीमा की ‘लकीरें’ मिटीं, बदल गई ‘महोखर’ की तकदीर

City News Uttar Pradesh Desk

जुलाई में बदले जाएंगे भाजपा के 40 से अधिक जिलाध्यक्ष, गंभीर शिकायतों वाले की छिनेगी कुर्सी !

वाटर डाइजेस्ट संस्था द्वारा डा.नंदिता पाठक की गई सम्मानित

City News Uttar Pradesh

बांदा में ग्राम सभा की जमीन पर ‘अवैध कब्जे’ का मामला: डीएम ने दिये ‘जांच’ के आदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़