27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा से 'सियासी बम': पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद द्वारा 'एफआईआर' से भाजपा में खलबली
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

महोबा से ‘सियासी बम’: पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद द्वारा ‘एफआईआर’ से भाजपा में खलबली

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

महोबा। बुंदेलखंड की “सियासत में बड़ा भूचाल” आ गया है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने महोबा में एफआईआर दर्ज कराकर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन को चेतावनी दे डाली है। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद का आरोप है कि भाजपा और संघ से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ लगातार अमर्यादित, झूठी और चरित्र हनन करने वाली टिप्पणियां कर रहे हैं। दद्दू प्रसाद ने इसे भाजपा की कुंठित और महिला विरोधी मानसिकता का सबूत बताया है।

महोबा से 'सियासी बम': पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद द्वारा 'एफआईआर' से भाजपा में खलबली पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने महोबा में भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा की ओछी राजनीति और कुत्सित प्रयास के खिलाफ यह लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ी जाएगी। हम नफरत फैलाने वाले भाजपाइयों को उनकी सही जगह पहुंचाएंगे। यह मुकदमा सिर्फ एक शिकायत नहीं, बल्कि भाजपा की आईटी सेल को सीधी चुनौती है। सबसे बड़ा हमला दद्दू प्रसाद ने मुख्यमंत्री और प्रशासन पर बोला। उन्होंने मांग की कि तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अन्यथा, अगर जमीन पर स्थिति बिगड़ी तो इसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ आप होंगे। इस बयान के बाद प्रशासन में भी हलचल तेज हो गई है।

महोबा से 'सियासी बम': पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद द्वारा 'एफआईआर' से भाजपा में खलबलीपूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि जो लोग संसद से लेकर मंचों तक नारी वंदन और बेटी बचाओ का “खोखला ढोंग” रचते हैं, उनका असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। एक तरफ बेटियों की बात, दूसरी तरफ नेता की बेटी पर अभद्र टिप्पणी। यह “भाजपा का दोहरा चरित्र” है। दद्दू प्रसाद की इस एफआईआर और चेतावनी के बाद महोबा से लेकर लखनऊ तक सियासी पारा चढ़ गया है। सपा कार्यकर्ता लामबंद हो रहे हैं। अब देखना है कि योगी सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है। क्या भाजपा नेताओं पर गिरफ्तारी होती है या दद्दू प्रसाद को सड़क पर उतरना पड़ेगा। फिलहाल महोबा की यह एफआईआर 2027 से पहले भाजपा के लिए नई मुसीबत बन सकती है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव हेतु आरक्षण की तैयारी हुई पूरी: शासन की हरी झंडी का इंतजार !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ‘विकास’ का शंखनाद: ‘लघु सेतु’ शिलान्यास से ‘बदलेगा’ क्षेत्र का ‘भविष्य’

City News Uttar Pradesh

वेतन नहीं तो रोटी कैसे: बिजली मीटर रीडरों का ‘फूटा’ दर्द, टीडीएस कंपनी पर गंभीर आरोप !

बांदा जिला अस्पताल से हड्डी रोग के चिकित्सक गायब, भटक रहे मरीज

City News Uttar Pradesh

इंतजार समाप्त : विधायक प्रकाश द्वारा बादल की मशहूर मेला प्रदर्शनी का उदघाटन

City News Uttar Pradesh

अग्र लेख : पत्रकारों की गिरफ्तारी अघोषित आपात काल का संकेत ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़