City News Uttar Pradesh
डीएम अमित का 'छापा': स्टेडियम की 'खामियों' पर बरसा 'गुस्सा', अफसरों को 'अल्टीमेटम' !
उत्तर प्रदेश

डीएम अमित का ‘छापा’: स्टेडियम की ‘खामियों’ पर बरसा ‘गुस्सा’, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विकास कार्यों को लेकर ‘डीएम अमित आसेरी’ का ‘सख्त और सक्रिय रवैया’ एक बार फिर ‘सामने’ आया है। ‘स्पोर्ट्स स्टेडियम’ के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत देखी और मौके पर ही जिम्मेदार अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

डीएम अमित का 'छापा': स्टेडियम की 'खामियों' पर बरसा 'गुस्सा', अफसरों को 'अल्टीमेटम' !निरीक्षण के दौरान डीएम अमित आसेरी ने इनडोर वॉलीबॉल हाल, निर्माणाधीन कबड्डी हाल, जिम हाल और बैडमिंटन कोर्ट का बारीकी से जायजा लिया। कई जगहों पर कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने जिम हाल में प्रकाश व्यवस्था की कमी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लाइट लगाने के निर्देश दिए।

डीएम अमित का 'छापा': स्टेडियम की 'खामियों' पर बरसा 'गुस्सा', अफसरों को 'अल्टीमेटम' !साथ ही जिम के बाहर पड़े निष्प्रयोज्य सामान को हटाने के लिए भी कहा, ताकि खिलाड़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिल सके। निर्माणाधीन कबड्डी हाल का निरीक्षण करते हुए डीएम अमित आसेरी ने “कार्यदायी संस्था” को सख्त निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और काम तय समय में पूरा हो।

डीएम अमित का 'छापा': स्टेडियम की 'खामियों' पर बरसा 'गुस्सा', अफसरों को 'अल्टीमेटम' !उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही पर कार्रवाई तय है। वॉलीबॉल हाल में फ्लोरिंग और फॉल सीलिंग की खामियों को लेकर भी डीएम ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। डीएम ने चेंज रूम, बाउंड्री वॉल, शौचालय, फेंसिंग और प्लाटिंग जैसे कार्यों को भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम के मुख्य गेट को स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया को भी तेज करने को कहा।

डीएम अमित का 'छापा': स्टेडियम की 'खामियों' पर बरसा 'गुस्सा', अफसरों को 'अल्टीमेटम' !डीएम अमित आसेरी के इस निरीक्षण से साफ है कि अब जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। उनके सख्त रुख से खिलाड़ियों को जल्द ही बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित सीएनडीएस और यूपीपीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर का जनता दरबार ‘सेवा’ की मिसाल: भाजपाई भी आते लेकर ‘फरियाद’

City News Uttar Pradesh

Honor Killing U.P. : आपत्‍त‍िजनक हालत में देख गड़ासे से काट दी बेटी की गर्दन, कटा स‍िर लेकर थाने पहुंचा पिता …

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ : दो को लगी गोली, कुल छह गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दी चेतावनी : बाढ़ से बचाव तैयारी में बर्दाश्त नहीं होगी ढिलाई

Banda- विधायक प्रकाश ऩे किया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का उदघाटन, क्षेत्र में हर्ष।

City News Uttar Pradesh

बड़ा खुलासा : बीस हजार रुपये महीना देकर चित्रकूट कारागार बन जाता था आरामगाह ! …

ब्रेकिंग न्यूज़