City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत 'सिस्टम' पर 'गरजे': बोले किसानों की बर्बादी का 'अड्डा' बना खरीद केंद्र
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत ‘सिस्टम’ पर ‘गरजे’: बोले किसानों की बर्बादी का ‘अड्डा’ बना खरीद केंद्र

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गेहूं खरीद व्यवस्था पूरी तरह “बेपटरी” हो चुकी है ! “हालात इतने विस्फोटक” हैं कि अब यह “मुद्दा राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव” का रूप लेता दिख रहा है। बोरों की भारी कमी ने खरीद प्रक्रिया को “ठप” कर दिया है! “किसान अपनी फसल के साथ सरकारी मंडियों में दर-दर भटकने को मजबूर” हैं। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा नेता और पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। प्रशासन पर सीधा हमला बोला है।

पूर्व विधायक दलजीत बोले आपदा ग्रस्त घोषित हो चित्रकूट मंडल: सीएम से किया मांगदलजीत सिंह ने तीखे शब्दों में कहा कि सरकार ने एक अप्रैल से खरीद शुरू करने की घोषणा तो कर दी,लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। आरोप लगाया कि जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी और ढिलाई के कारण किसान आज खुले आसमान के नीचे अपनी फसल के साथ परेशान खड़े हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

धान खरीद पर 'संकट' का पहाड़ : डेढ़ लाख क्विंटल धान डंप, अव्यवस्था 'हावी' !मंडी परिसर स्थित पीसीएफ गेहूं खरीद केंद्र इस अव्यवस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है, जहां रोजाना किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लेकर पहुंचते हैं, लेकिन बोरों की कमी के कारण उनकी फसल खरीदी ही नहीं जा रही। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद किसान शाम तक इंतजार करते रहते हैं,अंत में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।

अशोक सिंह 'किसानों के मुद्दे' पर 'गरजे': खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर उठाए सवाल !दलजीत सिंह ने मौके की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि “किसान खुले में गेहूं डालकर बोरों का इंतजार कर रहे हैं,यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह से लगातार बोरों की कमी की बात कही जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है ! स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि किसान अपनी फसल की सुरक्षा के लिए रातभर जागने को मजबूर हैं। तेज धूप, मौसम की मार और चोरी का खतरा इन सबके बीच किसान दिन-रात संघर्ष कर रहा है। इसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर भी पड़ रहा है।

पूर्व विधायक दलजीत की 'नेत्र ज्योति' सेवा की फहर रही 'पताका' : आंखों 'चमक' !पूर्व विधायक दलजीत ने जिला प्रशासन पर प्रश्न उठाया है। कहा कि “जब सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीद की बात करती है, तो फिर प्रशासन बुनियादी व्यवस्थाएं क्यों नहीं कर रहा ?” उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो यह मुद्दा किसान बड़ा आंदोलन बन सकता है ! यह सरकार की प्रतिष्ठा पर बड़ा उंगली उठाने का काम होगा। संवेदनशील मामले में प्रशासन की कथित लापरवाही उचित नहीं हैं!

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मातहतों को आईजी ने दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ, आतंकवाद और हिंसा का डटकर मुकाबला करने का आवाहन …

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की जमानत सुनवाई टली : बुधवार को अब होगी सुनवाई

केशव तिवारी को मिला चौथा केदारनाथ अग्रवाल सम्मान

खुशियां मातम में हुई तब्दील : बाइकों की भिड़ंत में दूल्हे के भाई की मौत, चार घायल

कानून की शिक्षा में एक समान परीक्षा हो : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष का कानून मंत्री को पत्र

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मोबाइल फोन खोल सकता वारदात के पीछे का रहस्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़