
- विनोद मिश्रा
बांदा। विकास के नाम पर चल रहे “कमीशनखोरी के खेल” का एक और “चौंकाने” वाला मामला सामने आया है। पैलानी तहसील के खप्टिहा कलां गांव में करीब 95 लाख रुपये की लागत से बन रही सीसी सड़क ने महज 15 दिन के भीतर ही अपनी “हकीकत उजागर” कर दी है। सड़क अभी पूरी भी नहीं हुई, लेकिन उसमें “पड़ी दरारें” साफ बता रही हैं कि यहां “निर्माण” नहीं, बल्कि “भ्रष्टाचार की बुनियाद” डाली गई है।
बस स्टैंड से पंचायत भवन तक बन रही इस सड़क का हाल यह है कि एक तरफ निर्माण कार्य जारी है और दूसरी तरफ वही सड़क टूट रही है। यह नजारा न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि सीधे-सीधे पूरे सिस्टम पर प्रश्न खड़ा करता है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वे इसे “घटिया निर्माण और कमीशनखोरी” का नतीजा बता रहे हैं। गांव के अरविंद शुक्ला शरीफ खान सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क बनते समय ही चटकने लगी है,तो इसके लंबे समय तक टिकने की उम्मीद करना बेकार है।
करीब 95 लाख रुपये की इस परियोजना से गांव को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआती हालात ने ही पूरे काम में गुणवत्ता गुणवत्ता की पोल खोल दी है। आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया,जिससे सड़क की मजबूती शुरुआत में ही जवाब दे गई। दूसरी ओर विभाग इस मामले को सामान्य बताने में जुटा है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता कलीम खान का कहना है कि मशीन से पैनल कटिंग कर दरारों को ठीक कराया जाएगा और जहां-जहां कमी है, उसे दुरुस्त किया जाएगा। लेकिन यह सफाई ग्रामीणों के गुस्से को शांत नहीं कर पा रही है। उनका कहना है कि “जो सड़क 15 दिन में टूट गई,उसे जोड़ने से सच नहीं छिपेगा।”
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
