City News Uttar Pradesh
हनुमंत कथा के अंतिम दिन 'भक्तों का सैलाब': हनुमान भक्ति के 'रंग में रंगा' बांदा
उत्तर प्रदेश

हनुमंत कथा के अंतिम दिन ‘भक्तों का सैलाब’: हनुमान भक्ति के ‘रंग में रंगा’ बांदा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीहनुमंत कथा के आखिरी पांचवें दिन का आयोजन भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। कथा में उन्होंने विशेष रूप से श्रीराम कथा और हनुमंत कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए लाखों श्रद्धालुओं को भक्ति के सूत्र में बांध दिया। कथा स्थल पर दिनभर भक्तों का सैलाब एवं राजनीतिक रंग भी हावी रहा।

हनुमंत कथा के अंतिम दिन 'भक्तों का सैलाब': हनुमान भक्ति के 'रंग में रंगा' बांदा

अपने प्रवचन में धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान हनुमान के अद्भुत बल, निष्कलंक भक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति उनके पूर्ण समर्पण का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे सेवा, त्याग और निस्वार्थ भक्ति की सजीव प्रतिमूर्ति हैं। कथा के दौरान उन्होंने चित्रकूट से जुड़ा प्रसंग सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार हनुमान जी ने गोस्वामी तुलसीदास को भगवान श्रीराम के साक्षात दर्शन कराए।

हनुमंत कथा के अंतिम दिन 'भक्तों का सैलाब': हनुमान भक्ति के 'रंग में रंगा' बांदा

कथावाचक ने कहा कि भगवान को बाहर खोजने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वे कण-कण में व्याप्त हैं। उन्हें पाने के लिए मनुष्य को अपने भीतर की अशुद्धियों को त्याग कर स्वयं को भक्ति में लीन करना पड़ता है। धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से निरंतर हरि भजन और राम नाम के जाप का आह्वान किया। उन्होंने हनुमान चालीसा की चौपाइयों, विशेषकर “हनुमान अति बलवाना” जैसे मंत्रों की महिमा बताते हुए कहा कि इनका नियमित पाठ जीवन के सभी संकटों को दूर करता है और मन को स्थिरता प्रदान करता है।

हनुमंत कथा के अंतिम दिन 'भक्तों का सैलाब': हनुमान भक्ति के 'रंग में रंगा' बांदा

पांचवें दिन की कथा में हनुमंत चरित्र, उनकी भक्ति और राम नाम की महिमा पर विशेष जोर रहा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर राम-हनुमान के जयकारे लगाते रहे। कथा का समापन भक्ति, आस्था और आत्मिक जागरण के भाव के साथ हुआ, जिसने भक्तों को गहराई से आध्यात्मिक रूप से जोड़ दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फर्जी ‘अफसरों’ का आतंक: आरटीओ, एसडीएम व माइंस अफसर बन चला रहे थे ‘धन उगाही’ का सिंडिकेट’

City News Uttar Pradesh Desk

आयुक्त ने देखी सफाई व्यवस्था, कचरा फैलाने पर तीन दिन दुकान बंद कराए जाने के दिए निर्देश

News : पहले पत्नी को चाकू मारकर किया लहूलुहान फिर पति ने अपने हाथ की नस काटी… 

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रक्षा बंधन समारोह : राष्ट्र भक्ति की भावना से हुआ ओतप्रोत

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ताओं की मेहनत से पीड़ित को मिलता है न्याय : डीएम अनुराग …

City News Uttar Pradesh

Banda- गजब: किसानों में पानी के लिये हाहाकार, नलकूप विभाग बना सफेद हाथी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़