
- शरद मिश्रा
बांदा। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बुंदेलखंड प्रभारी बबलू सिंह ने “योगी सरकार को किसान हितैषी” बताते हुए कहा है कि “प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के किसानों की दशकों पुरानी समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस और ज़मीनी स्तर पर काम कर रही” है। उन्होंने कहा कि सिंचाई, बागवानी प्रोत्साहन और बीज सहायता जैसे कई मोर्चों पर सरकार की योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने और बारिश पर निर्भरता कम करने में “मील का पत्थर” साबित होंगी।

एक खास मुलाकात के दौरान बबलू सिंह ने कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना बुंदेलखंड के लिए वरदान साबित हो रही है। इस परियोजना के माध्यम से महोबा, हमीरपुर और बांदा जैसे सूखाग्रस्त जिलों में सिंचाई सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। इससे न सिर्फ खेती को पानी मिलेगा, बल्कि पेयजल की समस्या से भी ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा, बुंदेलखंड में वर्षों से किसान सिर्फ बारिश के भरोसे खेती करता रहा है। अर्जुन सहायक परियोजना के पूरा होने से यह निर्भरता कम होगी और किसानों की आय में स्थायी बढ़ोतरी होगी।

बबलू सिंह ने बताया कि सरकार किसानों को बागवानी की ओर प्रोत्साहित कर रही है। आम सहित अन्य फलदार पौधे लगाने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 3,000 की मासिक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इससे किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी अपनाकर अतिरिक्त “आय” अर्जित कर सकेंगे। किसानों को राहत देते हुए सरकार द्वारा रबी फसलों चना, मटर, मसूर और सरसों के लिए मुफ्त बीज और 50 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जहां आवेदनों की संख्या अधिक है, वहां लॉटरी के माध्यम से मिनी किट वितरित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक “किसानों को लाभ” मिल सके।

किसान नेता बबलू सिंह ने बताया कि नाबार्ड से मिली लगभग 6,431 करोड़ की धनराशि से बुंदेलखंड में सिंचाई, पेयजल और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से न केवल खेती मजबूत होगी, बल्कि पूरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिलेगा। बबलू सिंह ने कहा कि इन सरकारी प्रयासों से बुंदेलखंड के किसानों को सूखा, पानी की कमी और बढ़ती खेती लागत जैसी गंभीर समस्याओं से राहत मिलेगी। आने वाले समय में इसका सीधा असर किसानों की आर्थिक स्थिति, जीवन स्तर और क्षेत्र के समग्र विकास पर पड़ेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
