City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त दिनेश सिंह का “शंखनाद”, गावों में गूंजेगा ‘वाह-वाह’ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । आयुक्त दिनेश सिंह की चली तो गांव विकास की राह पाकर वाह-वाह कर उठेंगे। पर समस्या निठल्ले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कमान कसने की है। इसी संदर्भ मे कमिश्नर दिनेश सिंह नें समीक्षा बैठक मे अपने लोक लुभावन योजना सेएस डीएम ,बीडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के बीच शंखनाद किया।


आदेश दिए की सभी अधिकारी विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं की जानकारी रखें। पात्रों को उनका लाभ दिलाया जाए। लेखपालों के जरिए गांवों में संचालित अवैध कार्यों की जानकारी लें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
मयूर भवन में ग्राम पंचायत सचिवालय, खेलकूद मैदान, सामुदायिक शौचालय आदि की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि तहसील में निरीक्षण के दौरान यह देखें कि ग्राम पंचायत सचिवालय विधिवत संचालित हो गए हैं या नहीं। ग्राम प्रधान/प्रशासक, ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल, रोजगार सेवक, किसान सहायक, अवर अभियंता बिजली, बैंक सखी और बीट सिपाही निर्धारित दिवस में बैठें। स्वास्थ्य विभाग का केंद्र नहीं है तो एएनएम व आशा भी यहां पर बैठेंगी।


कहा कि तहसील के प्रत्येक गांव के पांच अच्छे लोगों के नाम व मोबाइल नंबर अवश्य रखें और इनके माध्यम से गांव की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते रहें। जो सामुदायिक शौचालय बन गए हैं उन्हें स्वयं सहायता समूहों को सौंपकर उनका विधिवत संचालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालय में एक शिकायत रजिस्टर भी रखा जाए जिसमें ग्रामवासी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

निर्देश दिए कि सभी कॉलेज में निर्धारित पांच खेल गतिविधियां शुरू कराई जाएं। प्रधानाचार्यों की बैठक कर इस कार्य में तेजी लाएं। सभी विभागों के कार्यों का निरीक्षण करें और अपनी तहसील को आदर्श तहसील के रूप में स्थापित करें। संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एसडीएम नरैनी वंदिता श्रीवास्तव, पैलानी राम कुमार, बबेरू महेंद्र प्रताप, अतर्रा सौरभ शुक्ला व सभी बीडीओ मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय रामायण मेला में आयेंगे गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य अधोछानन्द देवतीर्थ : दी स्वीकृति

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें जिले में खाद की कमी पर जताई चिंता : अधिकारियों से की बात

City News Uttar Pradesh

बिजली विजलेंस टीम नें पकड़ी चोरी : मच गया हड़कंप, नहीं मानी गई सिफारिशें

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ‘विकास’ का शंखनाद: ‘लघु सेतु’ शिलान्यास से ‘बदलेगा’ क्षेत्र का ‘भविष्य’

City News Uttar Pradesh

चुनाव प्रचार थमा : मतदान के लिये मंडी स्थल से रविवार को होंगी पार्टियां रवाना

City News Uttar Pradesh

बांदा : पुल से 15 फीट नीचे यमुना में गिरा ट्रक नहीं निकाल सकी टीम, खलासी का शव मिला पर चालक का नहीं चला पता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़