27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना पर वार के लिए शुरू हुआ मिशन ’45 पार’ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण में तेजी लाने के लिए बिगुल फूंक दिया गया है। प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य तय होने के बाद इसमें अमल करने की कवायद भी शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर गुरुवार से 45 पार लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। जिले के 49 केंद्रों पर आठ हजार लोगों को प्रतिरक्षित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अप्रैल माह में 78 हजार लोगों को टीके लगाए जाने का लक्ष्य है। गुरुवार दोपहर तक 1381 लोगों ने टीका लगवाया।


सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि पहले चरण के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया गया, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स (पुलिस, पीएसी, राजस्व, नगर निगम, कलेक्ट्रेट कर्मी) को टीके लगाए गए। एक मार्च से 45 वर्ष आयु के बीमार व 60 वर्ष आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों को टीके लगाए गए।


सीएमओ ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूथ तक लाने के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसमें हर स्तर पर सहयोग लिया गया है। कहा कि वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में लोगों को खुद भी आगे आना चाहिए और समाज व देश प्रति अपना दायित्व निभाना चाहिए। उन्होंने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।


सीएमओ ने बताया कि नई गाइड लाइन के अनुसार एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाना है। इसके तहत एक जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोगों को टीकाकारण अभियान में शामिल किया गया है। कोविन पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर या टीकाकरण केंद्र पर तत्काल पंजीकरण कराकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। इसके बाद उन्हें टीकाकरण का प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : सीएम योगी ने कसा तंज- बोले, यूपी में माफियाओं की छाती पर चल रहे बुल्डोजर तो शरण देने वालों के पेट में हो रहा दर्द

City News Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटना : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत

Banda : आयुक्त का सख्त निर्देश, कड़ाई से लागू हो कोरोना कर्फ्यू, नियमों का हो पालन …

फैसला : दोहरे हत्याकांड के दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 2017 में की थी हत्या

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: अमित शाह राजनीति के असली चाणक्य, अनुशासन और परिश्रम की प्रतिमूर्ति

City News Uttar Pradesh

रस्सी से गला कसकर दंपती ने की थी तांत्रिक की हत्या: शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था

ब्रेकिंग न्यूज़