
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला मुख्यालय बिजली की समस्या को लेकर लोग परेशान है और हर जगह ‘हाहाकार’ मचा हुआ है। सालों साल से लगातार जर्जर लाईनें ही बदल रही हैं। मानों यह लाइनें ‘प्रभु हनुमान की पूंछ हो गई है जो खत्म नहीं हो रही। समस्या बरकरार है’। क्या इसके लिये सरकार का करोड़ों रुपया जो मिला ‘वह खेल खतम पैसा हजम’ की भेंट चढ़ गया? यह इस ‘जिले के लिये सीबीआई जांच’ के विषय से कम नहीं है।

सरकार तो शहरी इलाकों के लिए 24 घंटे बिजली देने का दावा करती है, नवरात्र में 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति के निर्देश थे, वह ‘चारों खाने चित्त’ नजर आ रहें हैं। हर ‘फीडर फाल्ट’ का रोजाना दिन में अनेकों बार शिकार हो ‘ट्रिप’ हों रहें हैं। बांबेश्वर फीडर ‘ट्रिपिंग’ में रोजाना रिकार्ड बनाता हैं। अफसर सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

बिजली अफसर फोन उठाना छोड़िए अपने चेम्बर से बाहर निकलना पसंद नही करते। एक ओर अफसर जर्जर लाईनें बदलने के अनन्त सिलसिले में तल्लीन हैं वहीं तार टूटना, जम्फर उड़ना, ट्रान्सफार्मर का तेल लीक कर जाना, ओवरलोडिंग समस्या रोजाना का दर्द बना हुआ है। जनता परेशान है। हर दस पंद्रह मिनट में “ट्रिपिंग तो विभागीय ढर्रा” बन गया है।

बिजली की ‘आंख मिचौली’ जारी रहती है, लगभग 14 से 15 घंटे बिजली मिल रही है, आधा घंटा मिलती है, 2 घंटे लापता रहती है। बिजली विभाग से जानकारी करे तो उनका फोन नही लगता, यदि लग भी जाएगा तो उठाते नही है। पूरा शहर बिजली समस्या के आंसू बहा रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
