City News Uttar Pradesh
भाजपा ने पंडित दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि: कार्यकर्ताओं ने ली उनके आदर्शों से सीख
Other

भाजपा ने पंडित दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि: कार्यकर्ताओं ने ली उनके आदर्शों से सीख

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाई। जिले के सभी 1350 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों, विचारों और सामाजिक योगदान को सम्मानित किया।

भाजपा ने पंडित दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि: कार्यकर्ताओं ने ली उनके आदर्शों से सीख

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खुरहंड स्टेशन स्थित अपने आवास के बूथ संख्या 242 और महुआ मंडल के बूथ संख्या 310 गिरवा में कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन “अंत्योदय” और “स्वदेश सेवा” का प्रतीक रहा। उनके आदर्शों ने देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में अमूल्य योगदान दिया है। विधायक ने कहा कि आज भी उनके विचार और संगठनात्मक सिद्धांत युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

भाजपा ने पंडित दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि: कार्यकर्ताओं ने ली उनके आदर्शों से सीख

इसी क्रम में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अपनी तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काशीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके व्यक्तित्व, देशभक्ति और सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमारे लिए मार्गदर्शक और प्रेरक है।

भाजपा ने पंडित दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि: कार्यकर्ताओं ने ली उनके आदर्शों से सीख

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने पार्टी कार्यालय पीली कोठी एवं ओरन मंडल में दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल लगातार 17 वर्षों तक भारतीय जनसंघ के महामंत्री रहे और उनके नेतृत्व में भारतीय जनसंघ ने कई राष्ट्रहितकारी आंदोलनों की नींव रखी। उन्होंने कहा कि उनके तीन प्रसिद्ध नारे “एक देश में दो विधान नहीं चलेगा, दो प्रधान नहीं चलेगा और एक देश में दो निशान नहीं चलेगा” आज भी देशभक्ति और एकात्मता का प्रतीक हैं। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा के सदस्य, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने दीनदयाल जी के संदेश “एकात्म मानवतावाद” को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : शराब पीने के बाद हालत बिगड़ी, युवक की हुई मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर सीट : भाजपा प्रत्याशी प्रकाश हेतु एक जुट जातीय समीकरण, खुफिया तंत्र सतर्क !

City News Uttar Pradesh

अब ट्रेनों में भी हवाई जहाज वाला नियम: तय सीमा से ज़्यादा सामान पर भरना होगा 6 गुना जुर्माना

शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह का अद्भ्य साहस : भयंकर आग हुई शांत, बची कई जानें

City News Uttar Pradesh

जनता इंटर कालेज प्रबंध समिति का चुनाव : रामयश दिवेदी पुनः प्रबंधक निर्वाचित

अखिलेश ने गरमाई सियासत : भैंस-बकरी चोरी के आरोप में आजम खां को जेल में, और किसानों को कुचलने वाले आरोपी को बेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़