City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

UP CM Yogi Action : अब दिल्ली में भी भू-माफिया पर चला यूपी CM योगी का बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन को कराया गया अतिक्रमणमुक्त …

 

लखनऊ । UP CM Yogi Action: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमाफिया के खिलाफ कार्यवाही उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी शुरू हो गई है। सीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने यमुना के किनारे ओखला और मदनपुर खादर में सिंचाई विभाग की दर्जनों हेक्टेयर भूमि को भूमाफिया से अतिक्रमण मुक्त कराया है। भूमाफियों ने वर्षों से अवैध कब्जा कर भूमि की प्लाटिंग कर दी थी और प्लाटों को बेचकर उन पर निर्माण भी हो गया था। जो काम दशकों तक कोई सरकार न कर सकी, उसे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमाफिया के खिलाफ कार्यवाही के लिए एंटी भूमाफिया पोर्टल की शुरूआत की थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। दिल्ली स्थित मदनपुर खादर में जलशक्ति सिंचाई विभाग के हेडवर्क्स खण्ड आगरा नहर ओखला द्वारा खसरा नंबर-612 की निशानदेही के बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। जिसके तहत कुल छह एकड़ (2.62 हेक्टेयर) जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

दिल्ली में अभी और मुक्त होंगे अवैध कब्जे: अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दिल्ली में शीघ्र ही और बड़ी कार्रवाईयां की जाएंगी। दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की ओखला, जसोला, मदनपुर खादर, आली, सैदाबाद, जैतपुर, मोलरवंद और खुरेजी खास आदि सभी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त और अवैध कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इससे पहले वर्षों से लाख शिकायत और मीडिया में खबरों के बावजूद किसी भी सरकार की हिम्मत नहीं होती थी कि राजनीतिक रसूख रखने वाले इन भूमाफियों पर हाथ डालें। बुलडोजर चलाना तो दूर की कौड़ी थी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी के कार्यकाल के 9 साल: पढ़िए इन 9 बड़े फैसले और कमालों से कितना बदला देश

बीमारी नें जिंदगी से किया मोह भंग : बुजुर्ग नें बोरवेल में कूद दे दी जान

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा एवं एसपी अभिनंदन नें पिस्टल के महारथियों को दी बधाई

बांदा लोकसभा : सेनापति पर निर्भर करेगा पांच लाख से जीत का लक्ष्य ?

City News Uttar Pradesh

बांदा : शादी में व्यवहार काउंटर से 2.80 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर, पुलिस विवाह समारोह की फुटेज से पहचान का कर रही प्रयास

बांदा : राजस्थान में पटरी किनारे मिला मजदूर का शव, मेहनताना मांगने पर हुआ था ठेकेदार से विवाद …

ब्रेकिंग न्यूज़