
- शरद मिश्रा
बांदा। ज़िले में इंसानियत को झकझोर देने वाला हिनियस क्राइम सामने आया है। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव में सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने 85 वर्षीय वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात ने पूरे गांव को दहशत और सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हाल ही में सक्रिय हुए चोर ही इस सनसनीखेज हत्या के पीछे हो सकते हैं !

सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे बुजुर्ग रामा छप्पर के नीचे सो रही थी। पति गया प्रसाद पास के ही कमरे में सो रहा था। अचानक कुछ अज्ञात लोग आए और तेजधार हथियार से महिला का गला रेत डाला। खून से लथपथ रामा मौके पर ही ढेर हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले गांव में चोर दिखे थे। उस वक्त रामा ने शोर मचाकर उन्हें भगाने की कोशिश की थी। परिजनों का शक है कि उन्हीं चोरों ने नाराज होकर बदले की नीयत से यह हत्या की होगी।

सूचना मिलते ही पैलानी थानाध्यक्ष सुखराम सिंह फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे। साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और साक्ष्यों की जांच के बाद अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात ने पूरे सिंधन कला गांव को हिला कर रख दिया है। आधी रात हुई इस खौफनाक हत्या से ग्रामीण सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि चोरियों की घटनाओं पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया, तभी चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
