City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें फसल मुआवज़े की उठाई मांग: कहा बारिश व बाढ़ से किसान तबाह
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत नें फसल मुआवज़े की उठाई मांग: कहा बारिश व बाढ़ से किसान तबाह

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बारिश और बाढ़ ने जिले के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी खरीफ की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसान अपने पसीने और पूंजी से उगाई गई फसल को पानी में बहते देख बेबस हैं। इस हालात को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने किसानों की आवाज़ बुलंद की है।

पूर्व विधायक दलजीत बोले : देवदूत वानर सेना समाजसेवा का अनोखा संगठन

पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने डीएम जे. रीभा से मांग की है कि फसल क्षति का सही और पारदर्शी आंकलन कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की यह शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं कि सरकारी सर्वे सही तरीके से नहीं हो रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि “किसानों की मेहनत को नजरअंदाज करना अन्याय है। हर पीड़ित किसान को हक़ मिलना चाहिए।” खेतों में उर्द, तिल और अरहर ज्वार जैसी फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। किसानों का कहना है कि सिर्फ फसल ही नहीं, बल्कि उनकी उम्मीदें भी डूब गई हैं। कई किसान कर्ज में दबे हैं और अब उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट है।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें फसल मुआवज़े की उठाई मांग: कहा बारिश व बाढ़ से किसान तबाह

पूर्व विधायक ने विशेष तौर पर यह मुद्दा उठाया कि फसल बीमा योजना से वंचित किसानों को भी फसल क्षति अनुदान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि “आपदा किसी बीमा धारक और गैर-बीमा धारक में भेद नहीं करती। हर किसान का हक़ है कि उसे मुआवज़ा मिले।” दलजीत सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की कि तत्काल मुआवज़ा किसानों तक पहुँचाया जाए। कहा कि प्राकृतिक आपदा से जिले का किसान तबाह हो गया है और यदि प्रशासन ने सही व त्वरित कार्रवाई नहीं की तो हालात और भयावह हो सकते हैं। दलजीत सिंह नें बताया की किसानों का दर्द यही है कि सर्वे में अक्सर सही स्थिति दर्ज नहीं होती। फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं लेकिन रिकॉर्ड में उन्हें आंशिक दिखाया जाता है। यही वजह है कि किसान सही मुआवज़े से वंचित रह जाते हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति की कार्यशैली का प्रयास : बांदा फस्ट डिवीजन पास

City News Uttar Pradesh

चुनाव बाद घर-घर लगेंगे साढ़े तीन लाख 4जी स्मार्ट मीटर: बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी 16 मई को तिंदवारी की पैलानी में करगें जनसभा, भरेंगे हुंकार

City News Uttar Pradesh

कालिंजर बनेगा ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब’:16 करोड़ से ‘इतिहास’ को मिलेगा ‘आधुनिक जामा’

City News Uttar Pradesh

रस्सी से गला कसकर दंपती ने की थी तांत्रिक की हत्या: शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: जल जीवन मिशन का राज्य के विकास में अहम भूमिका

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़