
- विनोद मिश्रा
बांदा। पंचायत चुनाव हमेशा बड़े चुनाव का आईना माने जाते रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा अब 2026 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को विधानसभा 2027 का सेमीफाइनल मानते हुए पूरी ताक़त झोंक रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत ने संगठन की रणनीति को धार देते हुए साफ कर दिया है कि इस बार ‘गांव-गांव’ भाजपा का परचम लहराना ही असली लक्ष्य होगा।

कल्लू राजपूत ने कहा है कि भाजपा पंचायत चुनाव में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को “पूर्व तैयारी पूर्ण तैयारी” का मंत्र दिया है। मतलब यह कि अभी से हर बूथ, हर मंडल और हर शक्ति केंद्र को सक्रिय कर दिया जाए। भाजपा संगठन गांव-गांव बैठक कर रहा है। बूथ समितियों को सक्रिय किया जा रहा है, मंडल इकाइयों को ताक़त दी जा रही है और शक्ति केंद्रों को मजबूती से खड़ा किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की अहमियत समझाई जा रही है ताकि कोई भी मतदाता पार्टी की पकड़ से बाहर न रहे।

जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत नें बताया की भाजपा का साफ मानना है कि पंचायत चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर भले ही न हों, लेकिन जिला पंचायत में जीत ही असली राजनीतिक ताक़त का पैमाना बनती है। यही वजह है कि भाजपा का पूरा फोकस जिला पंचायत चुनाव पर रहेगा। पार्टी की कोशिश है कि अधिक से अधिक जिला पंचायत सदस्य जिताकर अध्यक्ष की कुर्सी अपने कब्ज़े में ली जाए। भाजपा की यह तैयारी विपक्षी दलों के लिए खतरे की घंटी भी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
