31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में "बुर्ज" की आड़ से कजली मेला देखती थीं "नवाब की बेगमें" !
उत्तर प्रदेश

बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थीं “नवाब की बेगमें” !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रविवार को कजली मेला एक बार फिर बांदा नवाब के मेला शौक की याद दिलायेगा। 1857 की क्रांति के सूरमा रहे नवाब को अपने बनवाए गए तालाब (नवाब टैंक) में लगने वाला कजली मेला बेहद पसंद था। हर साल वह बेगमों के साथ यहां आकर मेला देखते थे। जनता को भी नवाब के दर्शन होते थे। यहां पर कजलियां विसर्जित करने की परंपरा आज भी जीवित है।

बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थीं “नवाब की बेगमें” !

बुंदेलखंड में कजली मेला खास उत्सव है। बांदा में यह काफी श्रद्धा और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। कजली मेले का महत्व 1857 के पूर्व से चला आ रहा है। नवाबी कार्यकाल में यह मेला खास आयोजनों में गिना जाता था। सुबह छाबी तालाब में मेला लगने के बाद शाम को नवाब टैंक में कजली मेला और दंगल होता है। नवाब जुल्फिकार अली बहादुर के जमाने में बांदा में सूखा पड़ा।

बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया कजली महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल

नवाब ने लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए ‘काम के बदले अनाज’ योजना के तहत तालाब खुदवाना शुरू कर दिया। खुदाई करने वालों को मजदूरी में अनाज मिलता था। खुदाई का काम रात में भी होता था ताकि शर्म और संकोच में दिन में काम न कर पाने वाले लोग रात को मजदूरी कर सकें। यह तालाब बुंदेलखंड का ऐतिहासिक तालाब है। इसकी डिजाइन की यह खासियत है कि चारों कोनों की फोटो नहीं आ पाती।

 

बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया कजली महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल

नवाब टैंक में पानी के मध्य बने बुर्ज में परदे की कनाते लगाकर नवाब की पर्दानशीं बेगमें कजली मेला देखती थीं। भारी तादाद में हुजूम इकट्ठा होता था। इनमें आसपास के गांवों से आने वाली महिलाएं ज्यादा होती थीं। महिलाओं के जत्थे कजली गीत गाते हुए यहां पहुंचते और तालाब में कजलियां विसर्जित कर देते। यह परंपरा आज भी बदस्तूर बरकरार है। कजली मेला के मौके पर ही नवाब साहब जनता को अपने दर्शन देते थे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा: महिला विधेयक नारी उत्थान में साबित होगा मील का पत्थर

City News Uttar Pradesh

भाजपा अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में बांदा करेगा महत्वपूर्ण भागेदारी: रामकेश निषाद

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने लखनऊ से आकर डाला वोट

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश एलर्ट : बुंदेलखंड और पूर्वांचल में नलकूपों का होगा आधुनिक करण

सावधानी हटते ही घटी दुर्घटना : तीन की हो गई मौत

Banda- मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पांचवे सत्र की मंजूरी अगले माह !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़