![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। राजनीति में बहुत से चेहरे आते हैं, लेकिन जमीनी संघर्ष की धूप में तपकर निखरने वाले नेता विरले होते हैं। जनप्रतिनिधि वो नहीं जो सिर्फ मंचों से भाषण दे, असली नेता वो है जो धूल भरी गलियों में जनता की आंखों में आंख डालकर जवाब दे सके। यह बात विधायक प्रकाश दिवेदी लगातार साबित कर रहें हैं।

शुक्रवार को विधायक प्रकाश सुबह अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कनवारा, मजरा ब्रह्मा डेरा, मजरा दर्दा छावनी और ग्राम कनवारा का दौरा कर देवतुल्य जनता से सीधा संवाद किया।

इस विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रकाश दिवेदी न केवल घर-घर जाकर मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी से मिले, बल्कि उन्होंने जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को मौके पर ही सुनकर त्वरित समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी। ग्रामीणों ने जब बिजली की ट्रिपिंग, आवागमन की समस्या, जलनिकासी की दिक्कतें और पेंशन जैसी मुद्दों को उठाया, तो उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कॉल कर निर्देश दिए कि शिकायतें जल्द दूर हों।

जनसंपर्क के दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने गांव की महिलाओं से आत्मीय संवाद किया और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वृद्धजनों से मिलकर उन्होंने उनका हालचाल जाना और आश्वासन दिया कि “आपके हर अधिकार की रक्षा करना मेरी ज़िम्मेदारी है।”

बुजुर्गों ने भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि “विधायक जी जैसी सक्रियता पहले कभी नहीं देखी गई।” ग्रामीणों में यह विश्वास साफ झलक रहा था कि उनका विधायक सिर्फ कुर्सी पर बैठने वाला प्रतिनिधि नहीं, बल्कि उनके बीच का बेटा, भाई और सेवक है।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जनसंवाद के दौरान कहा “मेरा प्रयास है कि जनता से सीधा जुड़ाव बना रहे। मैं हर पंचायत, हर मजरे तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा हूं और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करवा रहा हूं”। यह कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि मेरे सेवा संकल्प का हिस्सा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
