25.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
लापरवाह व्यवस्था की 'बलि' चढ़े दो नन्हे फूल: खुला नाला बना क़ातिल, गांव में मचा कोहराम !
उत्तर प्रदेश

लापरवाह व्यवस्था की ‘बलि’ चढ़े दो नन्हे फूल: खुला नाला बना क़ातिल, गांव में मचा कोहराम !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की तिन्दवारी तहसील अंतर्गत परसौंडा गांव उस वक्त मातम में डूब गया जब एक हंसता-खेलता परिवार चंद मिनटों में उजड़ गया। गांव निवासी पप्पू वर्मा के दो मासूम बच्चे खेलते-खेलते गांव के नाले में गिर पड़े और देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में डूब गए। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, दोनों मासूमों की सांसे थम चुकी थीं।

लापरवाह व्यवस्था की 'बलि' चढ़े दो नन्हे फूल: खुला नाला बना क़ातिल, गांव में मचा कोहराम !

घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नाले में उतरकर बच्चों के शवों को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक जीवन रेखा टूट चुकी थी।

लापरवाह व्यवस्था की 'बलि' चढ़े दो नन्हे फूल: खुला नाला बना क़ातिल, गांव में मचा कोहराम !

यह हादसा इतना हृदयविदारक था कि हर आंख नम हो गई। बच्चों की मां बेसुध हो गईं, पिता पप्पू वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर कोई इस त्रासदी को ‘मानव लापरवाही और प्राकृतिक खतरे’ का साझा शिकार मान रहा है।

लापरवाह व्यवस्था की 'बलि' चढ़े दो नन्हे फूल: खुला नाला बना क़ातिल, गांव में मचा कोहराम !

घटना की जानकारी मिलते ही जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद मौके पर पहुंचे। शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दैवीय आपदा राहत कोष से दोनों मृतक बच्चों के परिजनों को प्रत्येक को 4 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल जीवन मिशन को मिलेगी तेज रफ्तार : रामकेश निषाद

Banda- आश्चर्य कुछ न कुछ दाल में काला : एक साल बाद भी पूरी नहीं हुई 32 ग्राम पंचायतों की जांच,आखिर  क्यों नहीं?

City News Uttar Pradesh

कलयुगी चमत्कार : भाई ने भाई पर तमंचे से गोली दाग़ हो गया फरार, मुकदमा दर्ज

News- विराट व्यक्तित्व के धनी थे अटल जी : प्रणव त्रिपाठी

City News Uttar Pradesh

अब्बास -निकहत सिक्रेट मुलाकात की इन साइड स्टोरी : दी गई कार औऱ महंगे गिफ्ट !

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर नें व्यापारियों के ‘जमीर’ को जगाया: भरा जोश, बोलें हर ‘कदम’ पर देंगे ‘साथ’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़