City News Uttar Pradesh
सिंचाई विभाग की 'धांधली' से फटी नहर: मरम्मत के नाम पर 'करोड़ों' खेल, किसान बर्बाद !
उत्तर प्रदेश

सिंचाई विभाग की ‘धांधली’ से फटी नहर: मरम्मत के नाम पर ‘करोड़ों’ खेल, किसान बर्बाद !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बरौली गांव में सिंचाई विभाग की भ्रष्ट और अकर्मण्य व्यवस्था ने किसानों की वर्षों की मेहनत को बर्बाद कर दिया। मुख्य नहर में तीन जगह कटान हो गया, जिससे तेज बहाव का पानी न सिर्फ खेतों में घुसा, बल्कि गांवों की गलियों और घरों तक पहुंच गया। नतीजतन, सैकड़ों बीघा धान की बेड़ बर्बाद हो गई और ग्रामीणों की गृहस्थी बह गई। शनिवार को सिंचाई प्रखंड तृतीय द्वारा बरियारपुर से चलाए जा रहे मुख्य नहर से 1,76,350 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।

सिंचाई विभाग की 'धांधली' से फटी नहर: मरम्मत के नाम पर 'करोड़ों' खेल, किसान बर्बाद !

बरौली गांव स्थित नहरी कोठी के पास बने पुल पर मुख्य कैनाल तीन स्थानों पर फट गई, और उससे निकला जलप्रवाह गांव के भीतर घुस गया। ग्रामीणों के अनुसार, तेज़ बहाव से धान के खेत जलमग्न हो गए और पूरी फसल चौपट हो गई। वहीं घरों के भीतर घुसे पानी ने सामान, अनाज और जानवरों तक को नुकसान पहुँचाया। ग्रामीण मुन्नीलाल, स्वामी प्रसाद, मनोज, मुरारी, चंगा और साहिब ने रोष व्यक्त करते हुए कहा हर साल मरम्मत के नाम पर लाखों खर्च होते हैं, लेकिन जैसे ही नहर चलती है, तट फट जाता है ! हम गरीब किसान खून-पसीना एक करते हैं और अधिकारी मलाई काटते हैं।

सिंचाई विभाग की 'धांधली' से फटी नहर: मरम्मत के नाम पर 'करोड़ों' खेल, किसान बर्बाद !

मुख्य नहर की मरम्मत का बजट हर साल लाखों में होता है, लेकिन काम कैसे होता है, ये नहर का फटना खुद बयां कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने न मरम्मत की निगरानी की, न संचालन के वक्त सतर्कता बरती, जिससे गांववाले संकट में आ गए।अबतक न कोई मुआवज़ा, न कोई राहत किसानों को दी गई। क्या भ्रष्टाचार में डूबा सिंचाई विभाग किसानों के नुकसान की भरपाई करेगा ? साल दर साल नहरें क्यों फटती हैं किसकी जेब में जाते हैं ‘मरम्मत’ के लाखों रुपये ? बांदा के किसान आज फिर प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्ट तंत्र की बलि चढ़े हैं। नहर से खेतों तक पानी पहुँचाने की बजाय,नहर ही अब किसानों की बरबादी का कारण बन रही है। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक “बैंक फटेगा, बेड़ बहेगी और अधिकारी मलाई खाएंगे !”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें महात्मा ज्योति बाबा फूले के व्यक्तित्व की किया सारगर्भित व्याख्या

मंडल कारागार में कैदी करेंगे हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ : प्राण प्रतिष्ठा का होगा सजीव प्रसारण

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : आज जारी होगी दूसरे चरण की अधिसूचना, 55 विधानसभा सीटों के लिए आज से शुरू हो जाएगा नामांकन

City News Uttar Pradesh

बांदा में मंत्री संजय की संवैधानिक रथ यात्रा: निषाद समाज के अपमान पर उठाया सवाल।

डीएम दीपा रंजन की कड़ी कार्यवाई: भ्रष्टाचार में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

City News Uttar Pradesh

Banda- जिला कांग्रेस ऩे मनाया पार्टी का 136 वां स्थापना समारोह…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़