31.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
भ्रष्टाचार का इलाज आरटीआई: आयुक्त बोले- सरकार से 'सवाल' पूछना आपका अधिकार
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार का इलाज आरटीआई: आयुक्त बोले- सरकार से ‘सवाल’ पूछना आपका अधिकार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। लोकतंत्र की नींव सूचना में है और सूचना का अधिकार आम नागरिक को सशक्त बनाता है। इसी उद्देश्य से राज्य सूचना आयोग, उत्तर प्रदेश की ओर से पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में एक दिवसीय जन सूचना कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। संकट मोचन मंदिर, छतरपुर के महंत परमात्मा दास जी महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यशाला में व्यापारी, समाजसेवी, पत्रकार, अधिवक्ता, शिक्षाविद् और स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी की।

भ्रष्टाचार का इलाज आरटीआई: आयुक्त बोले- सरकार से 'सवाल' पूछना आपका अधिकार

राज्य सूचना आयुक्त ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जन सूचना अधिकार अधिनियम पारदर्शी शासन व्यवस्था का आधार स्तंभ है और हर नागरिक को अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यों की जानकारी लेने का अधिकार है। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा “हर नागरिक जान सकता है कि उसके मोहल्ले, गांव, क्षेत्र में कौन से काम, किस लागत और किस गुणवत्ता से हो रहे हैं। यदि गड़बड़ी की आशंका हो, तो आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांग कर जिम्मेदारों को दंडित भी कराया जा सकता है।” उन्होंने बताया कि सूचना मांगने के लिए 10 का पोस्टल ऑर्डर या ड्राफ्ट जमा करना होता है, और 30 दिन में सूचना ना मिलने पर निशुल्क सूचना देने का प्रावधान है।

भ्रष्टाचार का इलाज आरटीआई: आयुक्त बोले- सरकार से 'सवाल' पूछना आपका अधिकार

राज्य सूचना आयुक्त ने बताया कि अब सूचना आयोग में ऑनलाइन आरटीआई दाखिल करने और सुनवाई कराने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे आमजन को सुविधा और त्वरित न्याय मिल सके। कार्यशाला में व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री ओम केशरवानी, महामंत्री गुलाब गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार अरुण त्रिपाठी, समाजसेवी बीपी पटेल, डॉ. संग्राम सिंह, संजय सिंह (बाबू भाई) सहित अन्य कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। संयोजक बीपी पटेल ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त की मंडलीय समीक्षा में श्रम विभाग फिसड्डी : लगी फटकार

City News Uttar Pradesh

डीएम का चला प्रशासनिक डंडा: फाइलों की ‘सुस्ती’ पर नाराज, ढिलाई नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

सरदर्द बनी रहीं मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनों की खामिया

पीएम आवास योजना नहीं हो पाई “गोल्ड”: बजट के अभाव में “बोल्ड”, सीडिओ नें पोंछा “आंसू”

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्यमंत्री ने पक्षियों को बचाने का किया आवाहन : अपने आवास में लगाया लकड़ी का घोसला

बांदा में बनेगा 55.88 करोड़ से आधुनिक दुग्ध प्लांट: बीस हजार लीटर होगी क्षमता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़