![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जहाँ प्रशासनिक तंत्र भीषण गर्मी में कूलर एसी की छांव में सुस्त हैं, वहीं बांदा रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्काउट एंड गाइड टीम ने जो कर दिखाया, वो आज के दौर में सेवा की असल परिभाषा है। 47 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी, बेहाल यात्री, प्यास से सूखते होंठ और ऐसे समय में कोई उम्मीद तक नहीं करता कि कोई बिना शोर-शराबे के शीतल जल सेवा शिविर खोल देगा। लेकिन स्काउट की इस टोली ने वो कर दिखाया।

रेलवे परिसर में शुरू हुए इस विशेष अभियान ने न सिर्फ यात्रियों को राहत दी, बल्कि एक करारा तमाचा मारा उस लापरवाह सरकारी व्यवस्था पर, जो हर साल “पानी की टंकियां लगेंगी” जैसे वादों की झड़ी तो लगाती है, पर जमीन पर नतीजा शून्य होता है। रेलवे मजिस्ट्रेट दिव्याकांत सिंह राठौड़, रेलवे सीएमएस डॉ. राहुल उपाध्याय और स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने शिविर का उद्घाटन किया, मगर असली नायक तो वो युवा बने, जो तपती धूप में पसीने से तरबतर हो यात्रियों को पानी पिलाते रहे।

शिविर का संचालन स्काउट ग्रुप लीडर श्यामेंद्र गुप्ता, शुभम खरे एवं श्रीमती प्रीति के कुशल प्रबंधन में किया जा रहा है। यह सेवा शिविर आगामी 10 दिनों तक जारी रहेगा, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान स्काउट एंड गाइड के सदस्यों संजय कुशवाहा, मोहित सोनी, श्रीमती गुंजन शुक्ला, श्रीमती निर्मला, श्रीमती रोशनी, शैलू, तौहीद, बेचैन कुमार एवं सुरेश साहू ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
