![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
नई दिल्ली। 6 मई की रात इतिहास में दर्ज हो गई। भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि ये नया भारत है “जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि हिसाब करके वार करता है”। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय वायुसेना और स्पेशल फोर्सेज ने पाकिस्तान और POK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में 100 से ज़्यादा आतंकवादी मार गिराए गए, जबकि कई अड्डों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। ये कार्रवाई जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के ठिकानों पर की गई, जिनके आतंकवादी भारत के पहलगाम में हमला कर हमारे जवानों की शहादत के ज़िम्मेदार थे।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना ने रात करीब 2:30 बजे एयर स्ट्राइक शुरू की। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के कम से कम 9 प्रमुख अड्डे निशाने पर लिए गए। हमला इतना घातक और सुनियोजित था कि आतंकियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। करीब 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि सुरक्षा सूत्रों ने की है, जबकि दर्जनों घायल हैं। इस कार्रवाई से न सिर्फ पाकिस्तान में खलबली मच गई है, बल्कि आतंकी नेटवर्क भी हिल गया है। दहशतगर्दों की कमर तोड़ दी गई है, जो भारत के खिलाफ हमलों की साजिश रच रहे थे।

– भारत का संदेश साफ़ है “अब आर-पार” की लड़ाई !
भारत सरकार और सशस्त्र बलों ने यह साफ कर दिया है कि आतंक के खिलाफ अब कोई समझौता नहीं होगा। ये कार्रवाई सिर्फ बदले की नहीं, आने वाले खतरों को जड़ से खत्म करने की चेतावनी भी है। सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन बहुत ही गोपनीय और सटीक तकनीकी निगरानी के तहत अंजाम दिया गया। पाकिस्तान को इस हमले की भनक तक नहीं लग सकी। और जब बम बरसे तो उसके पास सिर्फ मलबा, मातम और माफी मांगने की गुंजाइश बची। “ऑपरेशन सिंदूर” सिर्फ एक जवाब नहीं था… यह आने वाले भारत की सैन्य नीति का एलान था – जो अब न बर्दाश्त करेगा और न ही पीछे हटेगा। भारत बदल चुका है… अब हर गोली का जवाब मिसाइल से मिलेगा, और हर हमले का बदला, दुश्मन की धरती पर लिया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
