27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Honor Killing U.P. : आपत्‍त‍िजनक हालत में देख गड़ासे से काट दी बेटी की गर्दन, कटा स‍िर लेकर थाने पहुंचा पिता …

 

हरदोई :  प्रेम प्रसंग में पिता ने अपनी पुत्री की गड़ासे से गर्दन काट दी और सिर को लेकर थाने की ओर चल दिया। ग्रामीणों ने उसे सिर पकड़े देखा और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला मझिला थाना क्षेत्र का है। ग्रामीण दहशत में घर के अंदर घुस गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

पांडेयतारा निवासी आरोपित खेतीबाड़ी करता है। परिवार में उसकी मां, पत्नी और दो पुत्रियां व एक पुत्र है। बड़ी पुत्री इंटर की पढ़ाई करती थी। उसका परिवार के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका वह विरोध करता था। बुधवार दोपहर को उसकी मां गांव के बाहर दुकान पर बैठी थी, जबकि पत्नी छोटी पुत्री और पुत्र के साथ खेत पर गई थी। छात्रा को घर में अकेला देखकर उसका प्रेमी भी आ गया। दोनों कमरे में अकेले थे, उसी समय छात्रा का पिता पहुंच गया।


उसके साथ मौजूद युवक तो भाग गया, लेकिन पुत्री को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसने उसे वहीं पकड़ लिया और फरसे से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसकी चोटी पकड़कर एक हाथ में सिर को लेकर थाने चल दिया। हाथ में कटा सिर देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीण यह तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि पुलिस को घटना की जानकारी दे सकें। रास्ते में राहगीरों ने सिर पकड़े हुए देखा और डर की वजह से पास तक नहीं गए। वह थाने के पास पहुंचा ही था, कि पुलिस आ गई। सिर को रखवाकर उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस को उसने पूरी बात बताई। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स मौके पर पहुंचे। मृतका की मां व अन्य स्वजन से जानकारी ली। एएसपी कपिल देव ने बताया कि आरोपित हिरासत में है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश का बांदा को तोहफा : बाढ़ से गांवों को बचाव के लिये बनेंगे तीन तटबंध

City News Uttar Pradesh

UP MLC Election Results: अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने मनमानी और धांधली की सभी हदें की पार, कहा- 36 में से 18 पर जीते सीएम योगी के स्वजातीय

उद्योग बंधु की बैठक या रस्म अदायगी का मंच: समस्याएं जस की तस, समाधान फाइलों में गुम !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश का बांदा को तोहफा : बाढ़ से गांवों को बचाव के लिये बनेंगे तीन तटबंध

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: इतिहास की देवी अहिल्याबाई, शासन, सेवा और श्रद्धा की त्रिमूर्ति

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर ‘मुसीबत की गर्जना: आस्था के सिंहासन पर तूफान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़