City News Uttar Pradesh
ट्रैफिक का बदलेगा चेहरा: शहर की सड़कों पर लगेगा "सिस्टम का ब्रेक" जाम से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश

ट्रैफिक का बदलेगा चेहरा: शहर की सड़कों पर लगेगा “सिस्टम का ब्रेक” जाम से मिलेगी राहत

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में लंबे समय से जाम की समस्या ने नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त कर रखा था। अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में, आज बलखंडी नाका चौराहे पर सड़कों का व्यापक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण वन-वे ट्रैफिक सिस्टम को लागू करने के उद्देश्य से किया गया।

ट्रैफिक का बदलेगा चेहरा: शहर की सड़कों पर लगेगा "सिस्टम का ब्रेक" जाम से मिलेगी राहत

निरीक्षण के दौरान एआरटीओ प्रशासन शंकर सिंह, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, सीओ ट्रैफिक के के त्रिपाठी, इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा, चौकी इंचार्ज बलखंडी नाका विवेक त्रिपाठी और टीएसआई यातायात त्रिलोकी नाथ पांडेय समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के बाद एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें वन-वे ट्रैफिक रूट का प्रारूप तैयार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि इस योजना के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की आवाजाही को नियन्त्रित किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था बदहाल: शहर में जाम के झाम से राहगीर परेशान, प्रशासन की सुस्ती पर सवाल

खासकर ई-रिक्शा, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी। हालांकि, दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई जाएगी, ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो। इस बैठक में एक रूट मैप प्रस्तावित किया गया, और इसे अंतिम रूप देने के लिए एक विशेष बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी। इस योजना के सफल होने से न केवल शहर में यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि जाम की समस्या भी समाप्त हो सकेगी, जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम-एसपी का ‘ऑपरेशन परफेक्ट’: सीएम की ‘दस्तक’ से पहले ‘अफसरों’ की कसी ‘लगाम’ !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, बोर्ड की परीक्षा देकर लौटा था घर

शादी के दो वर्ष बाद विवाहिता को दस माह की बच्ची के साथ घर से निकाला: मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को “दस साल” का कारावास : 16 हजार रुपये का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का किया लोकार्पण: स्वच्छता का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस ने दर्ज किया ‘शानदार रिकॉर्ड’: आपातकालीन मदद में ‘नया मापदंड’

ब्रेकिंग न्यूज़