City News Uttar Pradesh
इंसानियत हुई शर्मसार: बुजुर्ग दिव्यांग महिला बनी हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

इंसानियत हुई शर्मसार: बुजुर्ग दिव्यांग महिला बनी हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के गिरवां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। गांव की एक 60 वर्षीय दिव्यांग दलित महिला के साथ दोपहर के समय गांव के ही एक दबंग युवक ने सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंसानियत हुई शर्मसार: बुजुर्ग दिव्यांग महिला बनी हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता का बेटा मजदूरी करने गया हुआ था और घर पर वृद्धा अकेली थी। तभी आरोपी कल्लू पंडित नामक युवक महिला को जबरन उसके घर से उठा ले गया और गांव के किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। थोड़ी देर बाद जब बहू को शक हुआ तो उसने अपने पति को फोन कर बताया। पीड़िता का बेटा मौके पर पहुंचा तो मां खून से लथपथ हालत में बेहोश मिली।
परिजन महिला को आनन-फानन में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इंसानियत हुई शर्मसार: बुजुर्ग दिव्यांग महिला बनी हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

गिरवां थाना प्रभारी और सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और मौके की फॉरेंसिक जांच कराई गई। सीओ ने बताया कि, महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद चार्जशीट जल्द प्रस्तुत की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अक्षय तृतीया पर सोने -चांदी की बिक्री पर “सोहागा” : 15 करोड़ के लगभग हुआ कारोबार

ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित हो रहा खुदरा व्यापार: व्यापारियों ने सरकार से लगाई गुहार

अध्यक्ष सुनील करोड़ों के ‘गबन’ में दोषी: कानून बेबस या सत्ता हावी ? योगी की ‘शाख दांव’ पर ?

पांच सौ करोड़ का बजट ‘गायब’! ‘सिस्टम’ में छिपा ‘बड़ा खेल’? ‘तिजोरी’ में हुआ ‘कैद’ !

माफिया डान मुख्तार हुआ सूरदास : कारागार प्रशासन मुश्किल में फंसा

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेगा विदेश में रोजगार, अमेरिका से मिलेगी ऑनलाइन ट्रेनिंग …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़